सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, अनावश्यक परेशान होने की जरूरत नहीं – कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी


*बुकिंग, वितरण और भंडारण को लेकर जारी निर्देश, अफवाहों से दूर रहने की अपील:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 16 मार्च 2026/ जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को घबराने या अनावश्यक बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने एलपीजी की बुकिंग, वितरण और भंडारण के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करते हुए बताया कि जिले में वर्तमान में 2 लाख 63 हजार 406 घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, जिनके लिए गैस कंपनियों द्वारा नियमित रूप से सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे रिफिल सिलेंडर की बुकिंग निर्धारित प्रक्रिया और समय अंतराल के अनुसार ही कराएं।

*बुकिंग के लिए निर्धारित अंतराल का रखें ध्यान:-

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा दो रिफिल बुकिंग के बीच न्यूनतम अंतराल तय किया गया है। इसके अनुसार नगरीय क्षेत्रों में 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतराल रखा गया है। उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्र के अनुसार निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद ही रिफिल गैस सिलेंडर की बुकिंग करनी चाहिए। बुकिंग के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त डीएसी या ओटीपी नंबर के आधार पर संबंधित गैस एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त किया जा सकता है या होम डिलीवरी के माध्यम से घर तक उपलब्ध कराया जाता है।

*मोबाइल ऐप और वेबसाइट से भी कर सकते हैं बुकिंग:-

यदि किसी कारण से सामान्य प्रक्रिया से बुकिंग में समस्या आती है तो उपभोक्ता संबंधित ऑयल कंपनियों के मोबाइल ऐप या वेबसाइट के माध्यम से भी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। उपभोक्ता HPCL –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.drivetrackplusrefuel, IOCL– https://play.google.com/store/apps/details?id=cx.indianoil.in&pcampaignid=web_share, BPCL – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgt.bharatgas से ऐप डाउनलोड कर बुकिंग कर सकते हैं।

*जिले में बढ़ाई गई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति:-

जिले में पहले प्रतिदिन लगभग 3600 घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब 3800 सिलेंडर प्रतिदिन कर दिया गया है। गैस एजेंसियों में कंपनियों द्वारा लगातार पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं से कहा गया है कि अफवाहों या दुष्प्रचार से प्रभावित होकर बार-बार ऑनलाइन बुकिंग न करें और आवश्यकता के अनुसार ही सिलेंडर बुक कराएं।

*व्यवसायिक गैस उपभोक्ताओं के लिए निर्देश:-

वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ऑयल कंपनियों और शासन के निर्णय अनुसार व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति अत्यावश्यक सेवाओं जैसे अस्पताल, शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी। साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में विस्फोटक लाइसेंस के अभाव में अधिकतम 100 किलोग्राम तक ही एलपीजी भंडारण का प्रावधान है। होटल, रेस्टोरेंट, अन्य प्रतिष्ठानों तथा विवाह समारोह के आयोजकों से अपील की गई है कि गैस की खपत कम करने के लिए भोजन के मेन्यू को सीमित रखें तथा तंदूर के उपयोग के साथ वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत जैसे डीजल स्टोव, इलेक्ट्रिक इंडक्शन, लकड़ी या गोबर के कंडे (सीमित मात्रा में) का उपयोग करें।

*अवैध भंडारण रोकने के लिए दल गठित:-

जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध संग्रहण और दुरुपयोग की रोकथाम के लिए विकासखंडवार राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों द्वारा लगातार निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है, जिससे अनियमितताओं और कालाबाजारी पर नियंत्रण रखा जा सके।

*शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित:-

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर से संबंधित किसी भी समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर 07762-319962 पर संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें, निर्धारित नियमों का पालन करते हुए गैस की बुकिंग करें और गैस का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूपदेवपुर पुलिस की दो बड़ी शराब रेड, 70 लीटर महुआ शराब जब्त

     15 मार्च, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार थाना भूपदेवपुर पुलिस द्वारा ग्राम जबलपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर शराब रेड की कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जबलपुर निवासी शनिराम महंत नदी किनारे खेत में बने झोपड़ी में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग द्वारा टीम के साथ मौके पर रेड कार्रवाई की गई। रेड के दौरान संदेही शनिराम महंत झोपड़ी के पास मिला, जिससे पूछताछ करने पर उसने शराब बिक्री करना स्वीकार किया और 15 लीटर, 10 लीटर तथा 5 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बों/जरीकेनों में रखी कुल 40 लीटर महुआ शराब बरामद कराई गई। *आरोपी शनिराम महंत पिता हनुदास महंत उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर थाना भूपदेवपुर के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे रिमांड पर भेजा गया है।           ...

खरसिया तहसील परिसर में मचा हड़कंप: चलित शौचालय वाहन में भीषण आग, SDM प्रवीण तिवारी ने दौड़कर संभाला मोर्चा, फायर ब्रिगेड से पाया गया काबू

खरसिया :- 14 मार्च की दोपहर लगभग 12:30 से 1 बजे के बीच उस समय तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जब तहसील भवन के पीछे की ओर अचानक काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। धुआं देखते ही तहसील परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी खरसिया एस.डी.एम. प्रवीण तिवारी को मिली, वे तुरंत अपने कार्यालय से निकलकर मौके की ओर दौड़े। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि तहसील के पीछे कृषि विभाग के सामने कई दिनों से खड़ी चलित शौचालय की गाड़ी में भीषण आग लग गई थी और आग तेजी से फैल रही थी। स्थिति को गंभीर देखते हुए एसडीएम प्रवीण तिवारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए JSW कंपनी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलवाई, जिसके पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एसडीएम प्रवीण तिवारी ने मौके पर पहुंचकर खुद स्थिति संभाली,...

पीएम श्री सेजेस सरसीवां के छात्र छात्राओं कि शैक्षणिक भ्रमण विज्ञान की बारीकियों और समृद्ध संस्कृति से हुए रूबरू**

 *पीएम श्री से **सरसीवां।** स्थानीय पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) सरसीवां द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने राजधानी रायपुर के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक केंद्रों का अवलोकन किया और व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। भ्रमण का पहला पड़ाव **विज्ञान के चमत्कारों को करीब से देखने** का मौका **छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र** रहा। यहाँ छात्रों ने विज्ञान को केवल किताबों में पढ़ने के बजाय प्रयोगों के जरिए समझा। 'फन साइंस' गैलरी में भौतिकी के जटिल सिद्धांतों को सरल प्रयोगों से देख छात्र रोमांचित हो उठे। विशेष रूप से **3D शो** और **तारामंडल (Planetarium)** के माध्यम से ब्रह्मांड की बारीकियों ने बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात छात्र **इतिहास और शौर्य की गाथा** को जानने **शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय** पहुंचे। यहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान और प्रदेश के पुरातात्विक इतिहास (A...