सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित*सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर

*रामनवमी सहित अन्य पर्वों*ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित*

*सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर*

*रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा*

रायगढ़, 18 मार्च 2026/ जिले में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से कलेक्टोरेट परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह के निर्देश पर संपन्न हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, एसडीएम श्री महेश शर्मा, तहसीलदार श्री शिव डनसेना सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
            बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री टोप्पो ने कहा कि जिले में ईद सहित सभी प्रमुख पर्व आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ मनाए जाते रहे हैं। उन्होंने इस परंपरा को बनाए रखने की अपील करते हुए साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं यातायात व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी ने बताया कि ईद के अवसर पर प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा ने सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी साझा न करने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
           एसडीएम श्री महेश शर्मा ने आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने तथा नागरिकों से सहयोग बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि त्वरित निराकरण किया जा सके। बैठक में ईद के अवसर पर नमाज अदा किए जाने वाले प्रमुख स्थलों-घड़ी चौक, रामपुर एवं जामा मस्जिद गांजा चौक पर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। इन स्थलों पर पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी रामनवमी सहित अन्य पर्वों को लेकर भी आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। की तैयारियों पर भी चर्चा:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:-रायगढ़, 18 मार्च 2026/ जिले में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से कलेक्टोरेट परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देश पर संपन्न हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, एसडीएम महेश शर्मा, तहसीलदार शिव डनसेना सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
            बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री टोप्पो ने कहा कि जिले में ईद सहित सभी प्रमुख पर्व आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ मनाए जाते रहे हैं। उन्होंने इस परंपरा को बनाए रखने की अपील करते हुए साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं यातायात व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि ईद के अवसर पर प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा ने सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी साझा न करने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
           एसडीएम महेश शर्मा ने आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने तथा नागरिकों से सहयोग बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि त्वरित निराकरण किया जा सके। बैठक में ईद के अवसर पर नमाज अदा किए जाने वाले प्रमुख स्थलों-घड़ी चौक, रामपुर एवं जामा मस्जिद गांजा चौक पर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। इन स्थलों पर पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी रामनवमी सहित अन्य पर्वों को लेकर भी आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूपदेवपुर पुलिस की दो बड़ी शराब रेड, 70 लीटर महुआ शराब जब्त

     15 मार्च, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार थाना भूपदेवपुर पुलिस द्वारा ग्राम जबलपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर शराब रेड की कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जबलपुर निवासी शनिराम महंत नदी किनारे खेत में बने झोपड़ी में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग द्वारा टीम के साथ मौके पर रेड कार्रवाई की गई। रेड के दौरान संदेही शनिराम महंत झोपड़ी के पास मिला, जिससे पूछताछ करने पर उसने शराब बिक्री करना स्वीकार किया और 15 लीटर, 10 लीटर तथा 5 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बों/जरीकेनों में रखी कुल 40 लीटर महुआ शराब बरामद कराई गई। *आरोपी शनिराम महंत पिता हनुदास महंत उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर थाना भूपदेवपुर के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे रिमांड पर भेजा गया है।           ...

खरसिया तहसील परिसर में मचा हड़कंप: चलित शौचालय वाहन में भीषण आग, SDM प्रवीण तिवारी ने दौड़कर संभाला मोर्चा, फायर ब्रिगेड से पाया गया काबू

खरसिया :- 14 मार्च की दोपहर लगभग 12:30 से 1 बजे के बीच उस समय तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जब तहसील भवन के पीछे की ओर अचानक काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। धुआं देखते ही तहसील परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी खरसिया एस.डी.एम. प्रवीण तिवारी को मिली, वे तुरंत अपने कार्यालय से निकलकर मौके की ओर दौड़े। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि तहसील के पीछे कृषि विभाग के सामने कई दिनों से खड़ी चलित शौचालय की गाड़ी में भीषण आग लग गई थी और आग तेजी से फैल रही थी। स्थिति को गंभीर देखते हुए एसडीएम प्रवीण तिवारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए JSW कंपनी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलवाई, जिसके पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एसडीएम प्रवीण तिवारी ने मौके पर पहुंचकर खुद स्थिति संभाली,...

पीएम श्री सेजेस सरसीवां के छात्र छात्राओं कि शैक्षणिक भ्रमण विज्ञान की बारीकियों और समृद्ध संस्कृति से हुए रूबरू**

 *पीएम श्री से **सरसीवां।** स्थानीय पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) सरसीवां द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने राजधानी रायपुर के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक केंद्रों का अवलोकन किया और व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। भ्रमण का पहला पड़ाव **विज्ञान के चमत्कारों को करीब से देखने** का मौका **छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र** रहा। यहाँ छात्रों ने विज्ञान को केवल किताबों में पढ़ने के बजाय प्रयोगों के जरिए समझा। 'फन साइंस' गैलरी में भौतिकी के जटिल सिद्धांतों को सरल प्रयोगों से देख छात्र रोमांचित हो उठे। विशेष रूप से **3D शो** और **तारामंडल (Planetarium)** के माध्यम से ब्रह्मांड की बारीकियों ने बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात छात्र **इतिहास और शौर्य की गाथा** को जानने **शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय** पहुंचे। यहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान और प्रदेश के पुरातात्विक इतिहास (A...