सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनदर्शन में नल-जल योजना के अधूरे कार्य और बैंक संबंधी शिकायत, कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश*स्कूल और आंगनबाड़ी परिसर में अवैध कब्जे की शिकायत पर प्रशासन सख्त


*कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 16 मार्च 2026/ जिला कलेक्टोरेट में आज आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं, मांगों और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आमजन बड़ी उम्मीद के साथ अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलेक्टोरेट पहुंचते हैं। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का समाधान संबंधित अधिकारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ तय समय-सीमा में सुनिश्चित करें।
              जनदर्शन के दौरान ग्राम सिंहा के ग्रामीणों ने स्कूल और आंगनबाड़ी भवन के आहता को तोड़कर ग्राम के ही दो व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बांजीनपाली की संतोषी कटकवार ने जननी सुरक्षा एवं मातृ वंदना योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं सराईभद्दर की सुन्दरमति सारथी ने विधवा पेंशन दिलाने की मांग की। ग्राम नवापारा के टीकाराम बघेल ने किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने के लिए आवेदन दिया। ग्राम पंचायत पुरेना के ग्रामीणों ने बताया कि नल-जल योजना के अंतर्गत ग्राम में चल रहे कार्य को संबंधित ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया है। इस पर कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को मौके की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
          ग्राम अमलीढ़ोढा के देवव्रत गुप्ता ने अपेक्स बैंक में जमा राशि को बैंक कर्मियों द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के नाम स्थानांतरित किए जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने इस मामले में संबंधित एसडीएम को सात दिवस के भीतर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्राम कमरगा के तुलसीराम गुप्ता ने बताया कि वे लिबरा मंडी में 300 क्विंटल धान लेकर गए थे, जिसमें से 280 क्विंटल धान की खरीदी हुई, लेकिन शेष धान समिति प्रबंधक द्वारा वापस नहीं किया गया। कलेक्टर ने इस मामले में भी संबंधित अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूपदेवपुर पुलिस की दो बड़ी शराब रेड, 70 लीटर महुआ शराब जब्त

     15 मार्च, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार थाना भूपदेवपुर पुलिस द्वारा ग्राम जबलपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर शराब रेड की कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जबलपुर निवासी शनिराम महंत नदी किनारे खेत में बने झोपड़ी में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग द्वारा टीम के साथ मौके पर रेड कार्रवाई की गई। रेड के दौरान संदेही शनिराम महंत झोपड़ी के पास मिला, जिससे पूछताछ करने पर उसने शराब बिक्री करना स्वीकार किया और 15 लीटर, 10 लीटर तथा 5 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बों/जरीकेनों में रखी कुल 40 लीटर महुआ शराब बरामद कराई गई। *आरोपी शनिराम महंत पिता हनुदास महंत उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर थाना भूपदेवपुर के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे रिमांड पर भेजा गया है।           ...

खरसिया तहसील परिसर में मचा हड़कंप: चलित शौचालय वाहन में भीषण आग, SDM प्रवीण तिवारी ने दौड़कर संभाला मोर्चा, फायर ब्रिगेड से पाया गया काबू

खरसिया :- 14 मार्च की दोपहर लगभग 12:30 से 1 बजे के बीच उस समय तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जब तहसील भवन के पीछे की ओर अचानक काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। धुआं देखते ही तहसील परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी खरसिया एस.डी.एम. प्रवीण तिवारी को मिली, वे तुरंत अपने कार्यालय से निकलकर मौके की ओर दौड़े। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि तहसील के पीछे कृषि विभाग के सामने कई दिनों से खड़ी चलित शौचालय की गाड़ी में भीषण आग लग गई थी और आग तेजी से फैल रही थी। स्थिति को गंभीर देखते हुए एसडीएम प्रवीण तिवारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए JSW कंपनी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलवाई, जिसके पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एसडीएम प्रवीण तिवारी ने मौके पर पहुंचकर खुद स्थिति संभाली,...

पीएम श्री सेजेस सरसीवां के छात्र छात्राओं कि शैक्षणिक भ्रमण विज्ञान की बारीकियों और समृद्ध संस्कृति से हुए रूबरू**

 *पीएम श्री से **सरसीवां।** स्थानीय पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) सरसीवां द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने राजधानी रायपुर के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक केंद्रों का अवलोकन किया और व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। भ्रमण का पहला पड़ाव **विज्ञान के चमत्कारों को करीब से देखने** का मौका **छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र** रहा। यहाँ छात्रों ने विज्ञान को केवल किताबों में पढ़ने के बजाय प्रयोगों के जरिए समझा। 'फन साइंस' गैलरी में भौतिकी के जटिल सिद्धांतों को सरल प्रयोगों से देख छात्र रोमांचित हो उठे। विशेष रूप से **3D शो** और **तारामंडल (Planetarium)** के माध्यम से ब्रह्मांड की बारीकियों ने बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात छात्र **इतिहास और शौर्य की गाथा** को जानने **शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय** पहुंचे। यहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान और प्रदेश के पुरातात्विक इतिहास (A...