यह युग नहीं है रोने और बिलखने का, स्त्री हो तो दहाड़ना सीखो, खुद के लिए लड़ना सीखो, आवाज उठना सीखो, गिड़गिड़ाना और मिमियाना तो बकरियों को भी आता है,न तो अपमान और जुल्म सहो और ना खुद किसी अपने जुल्म और अपमान का शिकार बनाओं! ✍️✍️✍️📝 नारी के मुक्तिदाता, सती प्रथा को खत्म करने वाली, दृढ़ साहसी, अंधविश्वास, पाखंडवाद ,रूढ़िवादी, परंपरा को खत्म करके समाज को वैज्ञानिक सोच स्थापित करने वाली, संत माता कर्मा जयंती पर उन्हें शत-शत नमन ! एवं आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*! *क्रांतिकारी पार्वती साहू*
15 मार्च, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार थाना भूपदेवपुर पुलिस द्वारा ग्राम जबलपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर शराब रेड की कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जबलपुर निवासी शनिराम महंत नदी किनारे खेत में बने झोपड़ी में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग द्वारा टीम के साथ मौके पर रेड कार्रवाई की गई। रेड के दौरान संदेही शनिराम महंत झोपड़ी के पास मिला, जिससे पूछताछ करने पर उसने शराब बिक्री करना स्वीकार किया और 15 लीटर, 10 लीटर तथा 5 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बों/जरीकेनों में रखी कुल 40 लीटर महुआ शराब बरामद कराई गई। *आरोपी शनिराम महंत पिता हनुदास महंत उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर थाना भूपदेवपुर के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे रिमांड पर भेजा गया है। ...
टिप्पणियाँ