ग्राम पंचायत सुबरा के सरपंच सहित क्षेत्रवासियों ने दी बधाई, संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद
संवाददाता – संतोष कुमार चौहान
साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा
लैलूंगा।
रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम सुबरा के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम यादव को ब्लॉक कांग्रेस कमिटी लैलूंगा का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
सीताराम यादव लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और संगठन को इससे नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सुबरा के सरपंच ने सीताराम यादव को ब्लॉक कांग्रेस कमिटी लैलूंगा का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सरपंच ने कहा कि सीताराम यादव की नियुक्ति से क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सीताराम यादव हमेशा से सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं और क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते रहे हैं। ऐसे में उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
सीताराम यादव को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समस्त यादव समाज, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर देखी जा रही है। कई लोगों ने उन्हें फोन, संदेश और मुलाकात कर बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया है कि सीताराम यादव अपने अनुभव और सक्रियता के बल पर संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
टिप्पणियाँ