सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को 102 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

*24 कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन:-

*विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों से आमजन को होगा सीधा लाभ:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 16 मई 2026/ सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज जिलेवासियों को 102 करोड़ 93 लाख 24 हजार रुपए के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। जिनमें कुल 24 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन शामिल है। इनमें 33 करोड़ 98 लाख 47 हजार रुपए लागत के 13 कार्यों का लोकार्पण तथा 68 करोड़ 94 लाख 77 हजार रुपए लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। 
           लोक निर्माण विभाग रायगढ़ द्वारा 13 करोड़ 06 लाख रुपए लागत के चार विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें ठाकुरपाली पहुंच मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 2 किलोमीटर (196.64 लाख रुपए), टिनमिनी पहुंच मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 2 किलोमीटर (166.54 लाख रुपए), जिला रायगढ़ के कोयलंगा नाला में पुलिया निर्माण  (289.82 लाख रुपए) तथा जामगांव रेलवे क्रॉसिंग से मानकेशरी मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य लंबाई 3 किलोमीटर (653 लाख रुपए) शामिल हैं। इन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुविधाएं बेहतर होंगी।
          मुख्यमंत्री  साय ने जल संसाधन विभाग रायगढ़ के अंतर्गत 10 करोड़ 99 लाख 95 हजार रुपए लागत के चार कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें सपनई व्यपवर्तन का जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य भगोरा (412.11 लाख रुपए), सोडेकेला जलाशय जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य (237.90 लाख रुपए), बड़े हरदी जलाशय जीर्णोद्धार कार्य (155.60 लाख रुपए) तथा साल्हेओना एनीकट निर्माण कार्य (294.34 लाख रुपए) शामिल हैं। इन कार्यों से सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी और किसानों को लाभ मिलेगा। जल संसाधन संभाग धरमजयगढ़ द्वारा 2 करोड़ 93 लाख 77 हजार रुपए लागत के खम्हारपाकुट जलाशय के जामबहार माइनर नहर का जीर्णोद्धार, रीमॉडलिंग एवं लाइनिंग कार्य का लोकार्पण किया गया।
         आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत 6 करोड़ 98 लाख 75 हजार रुपए लागत के चार छात्रावास भवनों का लोकार्पण हुआ। इनमें बंगरसुता एवं बीरसिंघा में 50 सीटर प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास भवन निर्माण तथा खरसिया में अन्य पिछड़ा वर्ग बालक एवं कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य शामिल हैं। नवीन भवन निर्माण होने से इसमें निवासरत 200 छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे एवं उन्हें सुविधायुक्त आवासीय व्यवस्था उपलब्ध होगी। 

*भूमिपूजन से विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार:-

मुख्यमंत्री  साय ने लोक निर्माण विभाग रायगढ़ द्वारा 13 करोड़ 55 लाख 33 हजार रुपए लागत के पांच कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें बेलरिया से कांटापाली मार्ग निर्माण लंबाई 1.50 किलोमीटर (140.06 लाख रुपए), सुर्री-सरसमाल मार्ग निर्माण लंबाई 3 किलोमीटर (741.34 लाख रुपए), केशला से केराबहार तक पक्की सड़क निर्माण लंबाई 2.50 किलोमीटर (210.93 लाख रुपए), केंद्रीय विद्यालय रायगढ़ में अतिरिक्त कक्ष एवं अन्य निर्माण कार्य (113 लाख रुपए) तथा पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय भूपदेवपुर में अतिरिक्त अधोसंरचना निर्माण कार्य (150 लाख रुपए) शामिल हैं।
            जल संसाधन विभाग रायगढ़ द्वारा 43 करोड़ 75 लाख 37 हजार रुपए लागत के तीन बड़े कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें जेलपारा एनीकट जीर्णोद्धार कार्य (293.43 लाख रुपए), खर्राघाट एनीकट/बैराज एवं तटबंध निर्माण कार्य (3454.93 लाख रुपए) तथा नेतनागर एनीकट शेष निर्माण कार्य पुसौर (627.01 लाख रुपए) शामिल हैं। इसी प्रकार जल संसाधन संभाग धरमजयगढ़ द्वारा 11 करोड़ 64 लाख 07 हजार रुपए लागत के तीन कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। इनमें खम्हारपाकुट माध्यम जलाशय योजना के लैलूंगा माइनर नहर शीर्ष एवं मुख्य नहर जीर्णोद्धार, रीमॉडलिंग एवं लाइनिंग कार्य (286.88 लाख रुपए), लिप्ती एनीकट निर्माण कार्य (429.88 लाख रुपए) तथा कडेना एनीकट निर्माण कार्य (447.31 लाख रुपए) शामिल हैं। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से जिले में सड़क संपर्क मजबूत होगा, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा तथा शिक्षा एवं छात्रावास अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़ विश्व प्रसिद्ध सिंघनपुर गुफा में मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का कहर पुरातत्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 अधिकारी गंभीर हालत में रायगढ़ जिंदल हॉस्पिटल रेफर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध और रहस्यमयी सिंघनपुर गुफा एक बार फिर सनसनीखेज हादसे की वजह बन गईं। हजारों साल पुराने शैल चित्रों और गुफा संरक्षण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची जानकारी के अनुसार पुरातत्व विभाग की टीम और वैज्ञानिक बताए जा रहे हैं  अचानक हजारों आक्रामक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कुछ ही पलों में शांत पहाड़ी इलाका चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार इस भयावह हमले में तीन महिला अधिकारी और दो पुरुष अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुमक्खियों ने पांचों अधिकारियों को इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे मौके पर । जान बचाने के लिए अधिकारी पहाड़ी रास्तों और जंगलों की ओर भागते रहे, लेकिन दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। स्थानीय ग्रामीणों और थाना भूपदेवपुर पुलिस विभाग रेस्क्यू टीम की मदद से घंटों मशक्कत के बाद घायलों को पहाड़ से नीचे उतारा गया। स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण सभी अधिकारियों को तत्काल रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों का कहना है कि पांच...

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...