सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा संपन्न*जिले के 11 केंद्रों में 79.11 प्रतिशत विद्यार्थियों की रही उपस्थिति


साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 11 मई 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन रविवार 10 मई को रायगढ़ जिले के 11 परीक्षा केंद्रों में सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों में सुरक्षा, पेयजल, बैठक व्यवस्था एवं अनुशासन की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
           प्रवेश परीक्षा के लिए जिलेभर से कुल 3705 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें 1365 बालक एवं 2340 बालिकाएं शामिल थीं। परीक्षा में कुल 2931 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इनमें 1011 बालक एवं 1920 बालिकाएं शामिल रहीं। जिले का कुल उपस्थिति प्रतिशत 79.11 दर्ज किया गया, जबकि बालिकाओं की उपस्थिति 82.05 प्रतिशत रही, जो छात्राओं की बढ़ती जागरूकता और भागीदारी को दर्शाता है।
            प्रयास आवासीय विद्यालय योजना प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की एक महत्वाकांक्षी पहल है। वर्ष 2010 में रायपुर से प्रारंभ हुई यह योजना वर्तमान में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर एवं जगदलपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित हो रही है। प्रदेश में वर्तमान समय में कुल 17 प्रयास संस्थाएं संचालित हैं, जिनमें लगभग 7120 सीटें स्वीकृत हैं और 6064 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
            इन विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को नियमित शिक्षा के साथ इंजीनियरिंग, मेडिकल, सीए/सीएस, क्लैट, एनडीए सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष कोचिंग दी जाती है। विद्यार्थियों को आवास, भोजन, गणवेश, पुस्तकें, प्रयोगशाला, खेल सामग्री एवं अन्य सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतिमाह 2 हजार रुपए की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है। विद्यालयों में आधुनिक फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी एवं कंप्यूटर लैब की सुविधा उपलब्ध है। आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, एआईआईएमएस एवं एमबीबीएस जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित विद्यार्थियों को लैपटॉप एवं आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। विशेष रूप से आईआईटी में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 40 हजार रुपए तक की सहायता राशि देने का प्रावधान किया गया है। प्रयास आवास विद्यालय से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट प्रयास पोर्टल पर प्राप्त कर सकते है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न

रायगढ़। जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में आज सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई । बैठक के मुख्य बिंदु: विकास कार्यों की समीक्षा: अध्यक्ष श्रीमती शिखा गवेल ने जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं पर चर्चा: सभा में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, सड़क, और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पारदर्शिता पर जोर: उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभागीय समन्वय: बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर जनहित के कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। "हमारा मुख्य उद्देश्य रायगढ़ जिले के ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण ...

दशगात्र में जा रही महिला को कोयला ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

संवाद दाता रामकुमार प्रजापति संभाग ब्यूरो चिप  CG 15 EA 6899 नंबर के ट्रेलर से हादसा; आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम, मुआवजा और सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर थमा प्रदर्शन झूमर पारा/करंजी क्षेत्र में अनियंत्रित और तेज रफ्तार भारी वाहनों का खतरा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में करंजी निवासी 54 वर्षीय मान मति प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। वे अपने बहन के के घर नवापारा में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रहे कोयला लोड ट्रेलर क्रमांक CG 15 EA 6899 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर की रफ्तार अत्यधिक थी और चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे...

डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में 104 करोड़ से अधिक के 392 विकास कार्यों को मिली मंजूरी

रायगढ़, 11 मई 2026/ कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता तथा सांसद, राज्यसभा सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा करते हुए 104 करोड़ 7 लाख रुपए से अधिक की लागत के 392 विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया। बैठक में पिछले 30 अक्टूबर को आयोजित शासी परिषद की बैठक में स्वीकृत 150 करोड़ रुपए के कार्यों की विभागवार समीक्षा भी की गई तथा कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।            बैठक में लोकसभा सांसद  राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद  देवेन्द्र प्रताप सिंह, धरमजयगढ़ विधायक  लालजीत सिंह राठिया एवं लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल द्वारा अपने-अपने क्षेत्र विशेषकर वनांचल क्षेत्रों में जर्जर स्कूल भवनों, आश्रम-छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानो...