11 मई शादी की सालगिरह की शुभकामनायें
मेरी जिंदगी की कविता।
जीवन के सफर मे,
आये विपरीत डगर मे
तुम्हारी साथ हमको मिला
कुछ खट्टी मीठी यादें
आज तक की यादें।
जिंदगी मे हमने तुमको
बेहतर कुछ दे नहीं पाया
हमारी जिंदगी का संघर्ष से
तुमको हमने मिलाया।
एक चाहत, एक तमन्ना
एक नई दुनिया का सफर मे
हम भी दीवाने है
आज तक का साथ ऐसा कि
लोग हम दोनों को दीवाने कहते है
दीवाने है हम भी,
तुम्हारी दीवानगी मे
तभी तो तुमको हम
जिंदगी की कविता रानी कहते है।
जिंदगी भर तुम्हारी साथ
सदा रहे
यही दुआये है हमारा
हाथो मे हाथ सदा रहे
हमारा तुम्हारा।
प्यार ईश्क और महोब्बत तो करते ही है
साथ ही हम अपनी पत्नी कविता से जिंदगी और हर दिन का हाल कैसे है कहते है।
जो दिल से याद करे
वह पहली कहानी हो तुम
जिंदगी के सफर मे हम तो
चारो दिशाओ मे सफर करते है।
सीमा का कोई बंधन नहीं,
भारत देश मे ही नहीं बल्कि देश से सीमा पार क़र
सफलता की वह गुलाब तुम्हारे लिए ससम्मान लाएंगे।
तुम्हारी जगह कोई मेरे जीवन मे नहीं ले पायेगी कविता
क्योंकि तुम हो मेरी कहानी और होठो की मुस्कान
Love you kavita
❤️
चुन्नू राम बंजारे
टिप्पणियाँ