सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के लिए बड़ी सौगात: शिक्षा और कौशल विकास को मिलेगी नई उड़ानडीएमएफ मद से 19.20 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति*आईएचएम रायपुर में 15 युवाओं को मिलेगा हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट प्रशिक्षण का अवसर



साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी अनुसार के लिए:- रायगढ़, 14 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप रायगढ़ जिला प्रशासन ने खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। विशेष रूप से लैलूंगा एवं धरमजयगढ़ क्षेत्र के 15 लाभार्थी युवाओं को आईएचएम रायपुर में हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिलाया जाएगा। इन विद्यार्थियों का पूरा शैक्षणिक सत्र 2026-27 एक वर्ष के लिए डीएमएफ मद से पूर्णतः वित्तपोषित रहेगा, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की आर्थिक बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
             लैलूंगा और धरमजयगढ़ विकासखंड के उन युवाओं के लिए यह पहल उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है, जो आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियों के कारण उच्च शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण से वंचित रह जाते हैं। डीएमएफ (जिला खनिज संस्थान न्यास) मद से 19 लाख 20 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने की ठोस पहल की गई है। यह स्वीकृति कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान न्यास के अध्यक्ष श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर प्रदान की गई है। 
               लैलूंगा और धरमजयगढ़ जैसे खनन प्रभावित क्षेत्रों में यह योजना सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वर्षों से संसाधन आधारित इन क्षेत्रों में शिक्षा और रोजगार के सीमित अवसरों को देखते हुए यह पहल युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी। शिक्षा और कौशल विकास ही क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास की कुंजी है। इसी उद्देश्य से रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद का उपयोग युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में किया जा रहा है, जिससे खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को नर्सिंग, चिकित्सा शिक्षा, इंजीनियरिंग, विधि, प्रबंधन, उच्च शिक्षा, व्यवसायिक पाठ्यक्रम, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अध्ययन के लिए सहायता उपलब्ध हो सके ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इस प्रकार के रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। इस निर्णय से न केवल खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में सामाजिक विकास, आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन को भी नई गति प्राप्त होगी।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की मिसाल बना अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला, वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास*

सक्ती - सक्ति जिले के ग्रामीण अंचल मसनिया कला में संचालित अम्बेडकर पब्लिक स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हुए लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय द्वारा जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन प्रदान किया जा रहा है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की शानदार सफलता ने विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को गौरवान्वित कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। कई विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की इस उपलब्धि को लेकर अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखा गया। विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों में नर्सरी से डिम्पी चं...