सुशासन तिहार 2026**कुसमूरा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय**ग्राम कोतरा हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 16 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कुसमूरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम कोतरा स्थित मंडी परिसर हेलीपेड पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, नगर पालिका खरसिया अध्यक्ष कमल गर्ग, अरुणधर दीवान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशानिक अधिकारियों में आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, डीएफओ अरविंद पीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
हेमंत कुमार टंडन
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़
टिप्पणियाँ