24 मई 2026 दिन रविवार को भोंगापाल चलोबुद्ध जयंती समारोह भोंगापाल एवं बुद्ध शांति पार्क की स्थापना हेतु
बंधुओं,
बस्तर संभाग के केशकाल और कोंडागांव के मध्य स्थित फरसगांव से 40 किलोमीटर पश्चिम में बड़े डोंगर से आगे ग्राम भोंगापाल स्थित है। भोंगापाल से तीन किलोमीटर दूर तमोरा(लसूरा) नदी के तट पर एक टीले में विशाल चैत्य गृह के भग्नावशेष प्राप्त हुए हैं। यहां प्राप्त बौद्ध चैत्यगृह 5-6वीं शताब्दी के हैं। चैत्य गृह का निर्माण एक ऊंचे चतूबरे पर किया गया है। इस चबूतरे का पिछला हिस्सा अर्द्ध-वृत्ताकार है जिस पर गर्भगृह, प्रदक्षिणा पथ, मंडप तथ देवपीठिका के भग्नावशेष हैं। संभवतः यह बौद्ध भिख्खुओं का निवासस्थल रहा होगा। खुदाई में सबसे पहले यहां एक विशाल बौद्ध प्रतिमा प्राप्त हुई थी। यह प्रतिमा प्राचीन होने के साथ-साथ खंडित अवस्था में है। लाल ईटों से निर्मित यह छत्तीसगढ़ का प्रथम व एकमात्र बुद्ध चैत्य गृह है। भोंगापाल में प्राप्त 6 वीं शताब्दी का बुद्ध चैत्यगृह, घने जंगलों के बीच स्थित एक शांति क्षेत्र है।
*विगत वर्ष भोंगापाल बुद्ध महोत्सव मनाया*
सन 2017 में तत्कालीन कलेक्टर एवं वर्तमान विधायक केशकाल श्री नीलकंठ टेकाम जी के प्रयासों से इस बुद्ध चैत्यगृह का जीर्णोद्धार कर पहली बार बुद्ध जयंती मनाई गई। इस ऐतिहासिक बौद्ध स्थल को राष्ट्रीय पहचान दिलाने एवं बुद्ध चैत्य गृह के आसपास के स्थल को बुद्ध शांति पार्क स्थापित किये जाने के उद्देश्य से दिनांक 1 जून2025 को बौद्ध समाज ने *भोंगापाल बुद्ध महोत्सव मनाया*। इस आयोजन में भारत के प्रमुख *बौद्ध धम्म गुरु भंते सुरई ससाई जी* की गरिमामय उपस्थिति में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ रमन सिंह जी सहित छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण एवं विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। भोंगापाल बुद्ध महोत्सव में भारत के विभिन्न राज्यों से आये लगभग 200 बौद्ध भिक्षुओं ने सामूहिक वंदना में सम्मिलित होकर त्रिशरण पंचशील का पाठ किया। इस आयोजन में बुद्ध चैत्यगृह भोंगापाल के समीप
बुद्ध शांति पार्क की स्थापना के साथ विशाल अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र की स्थापना और भिख्खु निवास का निर्माण किये जाने की मांग प्रमुखता से की गई। तमोरा(लसूरा) नदी पर रिवर फ्रंट बना कर एक पार्क विकसित कर इस सांस्कृतिक पुरातत्व धरोहर को शोध एवं पर्यटन केन्द्र बनाया जायेगा।
*24 मई 2026 दिन रविवार को प्रदेश स्तरीय बुद्ध जयंती का आयोजन*
इस वर्ष बुद्ध चैत्यगृह भोंगापाल विकासखंड फरसगांव ,जिला कोंडागांव में बौद्ध समाज के साथ स्थानीय सर्व समाज एवं ग्राम वासियों द्वारा संयुक्त रूप से 24 मई 2026 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे *बुद्ध जयंती समारोह* का आयोजन किया गया है। भोंगापाल बुद्ध जयंती समारोह के मुख्य अतिथि श्री राजेश अग्रवाल मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ शासन होंगे, अध्यक्षता श्री नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल विधानसभा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री लखन लाल देवांगन प्रभारी मंत्री कोंडागांव होंगे। इनके साथ ही कलेक्टर कोंडागांव एवं बौद्ध समाज के संरक्षक श्री महादेव कावरे, आयुक्त सहकारिता सहित बौद्ध समाज के प्रदेश एवं जिला प्रमुखों के साथ विभिन्न जिलों में निर्मित बुद्ध विहार एवं अंबेडकर भवनों के पदाधिकारीयों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ,सर्व समाज प्रमुखों,पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवी संस्थाओं की गरिमामय उपस्थित रहेगी।
आपसे निवेदन है कि *भोंगापाल बुद्ध जयंती समारोह* में अपने सहयोगीयों सहित सहभागी होकर अनुग्रहित करेंगे।
*आप आये अपनो को साथ लाये*
कार्यक्रम के पश्चात ग्रामवासियों द्वारा सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।
विनीत - भोंगापाल बुद्ध जयंती आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी भोंगापाल
संपर्क करें - 94255 60909, 62604 19533
टिप्पणियाँ