सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वार्ड क्रमांक 3 की पंच चांदनी संजय चौहान की सक्रियता और जनसेवा भावना से नया बोर लगने पर ग्रामीणों में खुशी*






खरसिया – ग्राम पंचायत पतरापाली के वार्ड क्रमांक 3 में लंबे समय से खराब पड़े पुराने बोर की समस्या आखिरकार दूर हो गई। वार्ड की पंच श्रीमती चांदनी संजय चौहान की सक्रिय पहल, जनहित के प्रति समर्पण एवं लगातार प्रयासों के चलते पुराने खराब बोर के स्थान पर नया बोर लगाया गया, जिससे अब वार्डवासियों को पेयजल की बड़ी राहत मिलने जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुराने बोर के खराब होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर महिलाओं एवं बच्चों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था। ऐसे समय में वार्ड की पंच श्रीमती चांदनी संजय चौहान ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए लगातार पंचायत स्तर पर प्रयास किया और अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा कर शीघ्र समाधान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ग्रामीणों ने पंच चांदनी संजय चौहान की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देती हैं और हर जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर रहती हैं। वार्डवासियों का कहना है कि उनकी सक्रियता, मेहनत और जनसेवा की सोच के कारण ही यह कार्य जल्दी संभव हो पाया है। ग्रामीणों ने उन्हें एक जागरूक, कर्मठ एवं जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाली जनप्रतिनिधि बताया।

नया बोर लगने के बाद पूरे वार्ड में खुशी का माहौल है। लोगों ने कहा कि अब उन्हें स्वच्छ एवं पर्याप्त पानी मिल सकेगा, जिससे दैनिक कार्यों में काफी सुविधा होगी। ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनहित कार्यों से लोगों का पंचायत पर विश्वास और मजबूत होता है।

इस अवसर पर पंच श्रीमती चांदनी संजय चौहान ने ग्राम पंचायत पतरापाली के सरपंच श्री तिलकुंवर खोजराम राठिया एवं सचिव श्री रामप्रसाद डनसेना को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं सकारात्मक सोच से यह महत्वपूर्ण कार्य सफल हो सका। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे और जनता की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की मिसाल बना अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला, वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास*

सक्ती - सक्ति जिले के ग्रामीण अंचल मसनिया कला में संचालित अम्बेडकर पब्लिक स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हुए लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय द्वारा जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन प्रदान किया जा रहा है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की शानदार सफलता ने विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को गौरवान्वित कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। कई विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की इस उपलब्धि को लेकर अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखा गया। विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों में नर्सरी से डिम्पी चं...