सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर के आदेश के बाद भी चल रहा था अवैध बोर खनन, तहसीलदार ने मौके पर पकड़ी बोरिंग मशीन..


 कलेक्टर के आदेश के बाद भी चल रहा था अवैध बोर खनन, तहसीलदार ने मौके पर पकड़ी बोरिंग मशीन..


सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में बिना अनुमति बोर खनन पर प्रतिबंध के बावजूद सरिया तहसील क्षेत्र में निजी जमीन पर अवैध खुदाई का मामला सामने आया है। तहसीलदार ने ग्राम बोंदा में कार्रवाई करते हुए बोरिंग गाड़ी और सहयोगी ट्रक को जब्त कर थाना के सुपुर्द कर दिया है। मामले में जब्ती पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण एसडीएम कार्यालय भेजा गया है।


जानकारी के अनुसार ग्राम बोंदा में बिना अनुमति निजी जमीन पर बोर खनन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान खुदाई कार्य जारी मिला। कार्रवाई करते हुए बोरिंग गाड़ी क्रमांक CG13 AH 0574 और सहयोगी ट्रक CG13 AH 6609 को जब्त किया गया।


बता दें कि भीषण गर्मी और गिरते भूजल स्तर को देखते हुए कुछ दिन पहले ही कलेक्टर द्वारा बोर खनन पर प्रतिबंध संबंधी आदेश जारी किया गया था। आदेश में स्पष्ट कहा गया था कि पेयजल या सामाजिक कार्यों के लिए ही अनुमति दी जाएगी और इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी की पूर्व अनुमति लेना जरूरी होगा।


इसके बावजूद बिना परमिशन खुदाई होने से प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमों की अनदेखी कर लगातार अवैध बोर खनन किए जाने से भूजल स्तर पर असर पड़ रहा है। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न

रायगढ़। जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में आज सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई । बैठक के मुख्य बिंदु: विकास कार्यों की समीक्षा: अध्यक्ष श्रीमती शिखा गवेल ने जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं पर चर्चा: सभा में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, सड़क, और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पारदर्शिता पर जोर: उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभागीय समन्वय: बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर जनहित के कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। "हमारा मुख्य उद्देश्य रायगढ़ जिले के ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण ...

दशगात्र में जा रही महिला को कोयला ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

संवाद दाता रामकुमार प्रजापति संभाग ब्यूरो चिप  CG 15 EA 6899 नंबर के ट्रेलर से हादसा; आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम, मुआवजा और सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर थमा प्रदर्शन झूमर पारा/करंजी क्षेत्र में अनियंत्रित और तेज रफ्तार भारी वाहनों का खतरा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में करंजी निवासी 54 वर्षीय मान मति प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। वे अपने बहन के के घर नवापारा में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रहे कोयला लोड ट्रेलर क्रमांक CG 15 EA 6899 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर की रफ्तार अत्यधिक थी और चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे...

डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में 104 करोड़ से अधिक के 392 विकास कार्यों को मिली मंजूरी

रायगढ़, 11 मई 2026/ कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता तथा सांसद, राज्यसभा सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा करते हुए 104 करोड़ 7 लाख रुपए से अधिक की लागत के 392 विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया। बैठक में पिछले 30 अक्टूबर को आयोजित शासी परिषद की बैठक में स्वीकृत 150 करोड़ रुपए के कार्यों की विभागवार समीक्षा भी की गई तथा कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।            बैठक में लोकसभा सांसद  राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद  देवेन्द्र प्रताप सिंह, धरमजयगढ़ विधायक  लालजीत सिंह राठिया एवं लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल द्वारा अपने-अपने क्षेत्र विशेषकर वनांचल क्षेत्रों में जर्जर स्कूल भवनों, आश्रम-छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानो...