सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बत्तरा और पण्डो पारा स्कूलों में पेयजल संकट दूर, तीन दिनों में नए हैंडपंप खनन से बच्चों को राहत


संवाद दाता रामकुमार प्रजापति संभाग ब्यूरो चिप 

पूर्व हैंडपंपों का बोर धंसने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को हो रही थी भारी परेशानी, जनप्रतिनिधियों की तत्परता से हुआ समाधान
बरौल। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बत्तरा एवं शासकीय प्राथमिक शाला पण्डो पारा में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था। दोनों स्कूलों में पूर्व में स्थापित हैंडपंपों का बोर धंस जाने के कारण पानी की व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई थी। इसके चलते स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी पीने के पानी के लिए स्कूल परिसर से बाहर जाना पड़ता था। गर्मी के इस मौसम में पानी की कमी के कारण बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे पढ़ाई-लिखाई भी प्रभावित हो रही थी।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने कई बार इस समस्या को लेकर चिंता जाहिर की थी। लगातार बढ़ते तापमान के बीच छोटे बच्चों को प्यास लगने पर स्कूल परिसर से बाहर पानी लेने जाना पड़ता था, जिससे अभिभावकों में भी चिंता का माहौल था। स्कूलों में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव शिक्षा व्यवस्था पर भी असर डाल रहा था।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम पंचायत के सरपंच आनन्द सिंह आर्मो ने इस समस्या को प्राथमिकता से उठाया। उन्होंने जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा सूरजपुर एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह मार्को से संपर्क कर स्कूलों में तत्काल नए हैंडपंप खनन कराने का अनुरोध किया। बच्चों की परेशानी को देखते हुए महेन्द्र सिंह मार्को ने बिना देर किए क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को पूरे मामले से अवगत कराया।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश के बाद प्रशासनिक स्तर पर तेजी से पहल हुई और मात्र तीन दिनों के भीतर दोनों स्कूल परिसरों में नए हैंडपंपों का खनन कार्य पूरा करा दिया गया।
नए हैंडपंप लगने के बाद अब दोनों स्कूलों में पेयजल व्यवस्था सुचारु हो गई है। छात्र-छात्राओं को स्कूल परिसर में ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने लगा है, जिससे बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। अब बच्चों को पानी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और वे बिना किसी बाधा के पढ़ाई कर सकेंगे।
विद्यालय के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, हेडमास्टर, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने इस त्वरित पहल के लिए ग्राम पंचायत सरपंच आनन्द सिंह आर्मो, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह मार्को तथा क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया है।
ग्रामीणों ने भी जनप्रतिनिधियों की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की मूलभूत जरूरतों को लेकर इस तरह की संवेदनशीलता स्वागतयोग्य है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों का इसी तत्परता से समाधान किया जाएगा, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की मिसाल बना अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला, वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास*

सक्ती - सक्ति जिले के ग्रामीण अंचल मसनिया कला में संचालित अम्बेडकर पब्लिक स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हुए लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय द्वारा जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन प्रदान किया जा रहा है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की शानदार सफलता ने विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को गौरवान्वित कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। कई विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की इस उपलब्धि को लेकर अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखा गया। विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों में नर्सरी से डिम्पी चं...