सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी*समय पर आवास पूरा करने वाले हितग्राहियों का हुआ सम्मान, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह:-*ग्रामीणों ने कहा-मुख्यमंत्री के सुशासन में हमारा सपना हुआ पूरा



साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 14 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का असर गांव-गांव में दिखाई देने लगा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत तमनार विकासखंड के ग्राम कुंजेमुरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए उम्मीद और खुशियां लेकर आया। इस शिविर में क्लस्टरवार 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए, जहां प्रशासन ने लोगों की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान की दिशा में पहल की।
           शिविर का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण तब आया, जब प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत समय-सीमा में अपना पक्का मकान पूर्ण करने वाले 5 हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। हितग्राहियों को श्रीफल, गमछा और दीवार घड़ी भेंट कर सम्मान दिया गया तथा प्रतीकात्मक रूप से उनके सपनों के आशियाने की चॉबी सौंपी गई। सम्मान पाकर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
          शिविर में मौजूद हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से पक्के मकान का जो सपना अधूरा था, वह अब साकार हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले बारिश के मौसम में कच्चे मकानों में रहने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं और इससे ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव आया है।
          शिविर के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने ऐसे हितग्राहियों से भी संवाद किया जिनके आवास अभी अप्रारंभ या अपूर्ण हैं। अधिकारियों ने उन्हें जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया तथा आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल घर बनाने की योजना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों को सम्मान और सुरक्षा देने का अभियान है। सुशासन तिहार के इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सरकार की योजनाएं जब संवेदनशील प्रशासन और जनभागीदारी के साथ जमीन पर उतरती हैं, तो आम लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन दिखाई देता है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की मिसाल बना अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला, वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास*

सक्ती - सक्ति जिले के ग्रामीण अंचल मसनिया कला में संचालित अम्बेडकर पब्लिक स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हुए लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय द्वारा जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन प्रदान किया जा रहा है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की शानदार सफलता ने विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को गौरवान्वित कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। कई विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की इस उपलब्धि को लेकर अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखा गया। विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों में नर्सरी से डिम्पी चं...