समाजसेवी बी डी चौहान ने लोगों से की दुर्घटना बीमा अपनाने की अपील, कहा — “परिवार की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी”
सक्ती -आज के दौर में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और आकस्मिक घटनाओं को देखते हुए समाजसेवी एवं जनहित कार्यों में सक्रिय बी डी चौहान ने आम नागरिकों से दुर्घटना बीमा योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी सावधानी और कम खर्च में लिया गया बीमा भविष्य में परिवार के लिए बड़ी आर्थिक सुरक्षा साबित हो सकता है।
बी डी चौहान लंबे समय से सामाजिक जागरूकता, जनसेवा और लोगों को सरकारी एवं लाभकारी योजनाओं से जोड़ने के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने, जरूरतमंदों की सहायता करने और समाजहित के मुद्दों पर आगे बढ़कर कार्य करने के कारण वे लोगों के बीच एक सम्मानित सामाजिक व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे कई परिवार आर्थिक संकट का सामना करने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में Accident Insurance Policy परिवार को सुरक्षा प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती है।
बी डी चौहान ने बताया कि आज कई बीमा योजनाओं में बेहद कम प्रीमियम पर ₹5 लाख से ₹10 लाख तक का सुरक्षा कवच उपलब्ध है। दुर्घटना में मृत्यु होने पर nominee को पूरा insured amount दिया जाता है। वहीं स्थायी विकलांगता, eyesight loss, हाथ-पैर काम न करने जैसी स्थिति में भी आर्थिक सहायता मिलती है।
उन्होंने कहा कि कई योजनाओं में Accident Hospitalization, Hospital Daily Cash, Child Education Benefit, अंतिम संस्कार खर्च, transportation सहायता, teleconsultation और medicines पर discount जैसी सुविधाएं भी शामिल रहती हैं।
बी डी चौहान ने यह भी जानकारी दी कि ऐसी कई दुर्घटना बीमा योजनाएं पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भी खुलवाई जा सकती हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आसानी से इसका लाभ मिल सके। उन्होंने लोगों से नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाकर योजनाओं की जानकारी लेने और समय रहते बीमा करवाने की अपील की।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि —
“हर व्यक्ति अपने परिवार की खुशहाली और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। थोड़ी सी जागरूकता भविष्य की बड़ी परेशानियों से बचा सकती है। इसलिए सभी लोग दुर्घटना बीमा जैसी योजनाओं की जानकारी लें और समय रहते इसका लाभ उठाएं।”
उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण और मध्यम वर्गीय परिवारों से ऐसी योजनाओं को अपनाने की बात कही ताकि किसी आकस्मिक घटना की स्थिति में परिवार को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।
समाज के प्रति उनकी सकारात्मक सोच और जनकल्याण की भावना को लोगों द्वारा लगातार सराहा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बी डी चौहान हमेशा समाजहित से जुड़े विषयों पर लोगों को जागरूक करने का कार्य करते रहते हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते हैं।

टिप्पणियाँ