सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही सरकार-मुख्यमंत्री श्री साय*रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत:-*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों की मांगों पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं



*रायगढ़ सुशासन और तेज विकास के मॉडल के रूप में पूरे प्रदेश में बनाएगा नई पहचान:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 16 मई 2026/ सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के कुसमुरा में आयोजित धन्यवाद सभा में विकास और सुशासन का बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज कुसमुरा की इस पवित्र धरती पर आकर मुझे अत्यंत खुशी और गर्व का अनुभव हो रहा है। यह केवल एक सभा नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच विश्वास, विकास और जनसेवा का मजबूत संबंध है। मुख्यमंत्री ने आज जिले में 102 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता तक सीधे पहुंचकर सुशासन को मजबूत बना रही है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में छत्तीसगढ़ में विकास ने नई गति पकड़ी है और अब जनता खुद कह रही है-विकास हो रहा है, छत्तीसगढ़ बदल रहा है।
             मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ से उनका आत्मीय रिश्ता वर्षों पुराना है और यहां की जनता ने उन्हें हमेशा परिवार के सदस्य की तरह स्नेह और आशीर्वाद दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायगढ़ अब केवल सांस्कृतिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सुशासन और तेज विकास के मॉडल के रूप में पूरे प्रदेश में नई पहचान बनाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। हजारों लंबित प्रकरणों का निराकरण कर लोगों को राहत पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब परिवारों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख गरीब परिवारों को आवास की स्वीकृति दी गई है तथा लगभग 10 लाख आवास पूर्ण हो चुके हैं। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है तथा 13 लाख किसानों को 3716 करोड़ रुपए का बकाया बोनस प्रदान किया गया है।
             मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा दिया जा रहा है। आगामी समय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रारंभ की जाएगी, जिससे आम नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि हजारों परिवार इस योजना का लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के माध्यम से जरूरतमंद उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है तथा बिजली बिल का सरचार्ज माफ किया जा रहा है।

*मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं:-

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों की मांगों पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने ग्राम सूपा, घुघुवा, पुटकापुरी, तारापुर, उसरौट और काशीचुआं को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की घोषणा की। इसके साथ ही कुसमुरा में महतारी सदन निर्माण, धनागर सोसायटी के अंतर्गत खाद्य भंडारण हेतु गोदाम निर्माण तथा उप स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की दिशा में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल भूमिपूजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर जनता को उसका लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कुसमुरा कॉलेज भवन निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला नया कॉलेज भवन क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नई सुविधाएं लेकर आएगा।

*वित्त मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां:-

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास का नया दौर शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के तुरंत बाद किसानों को 3716 करोड़ रुपए की बकाया बोनस राशि प्रदान की गई तथा आज प्रदेश में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी सुनिश्चित की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव-गांव में तेजी से आवास निर्माण कार्य चल रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना, नारी शक्ति ऋण योजना, भूमिहीन मजदूर साथी योजना और सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि समय-सीमा में विकास कार्यों को पूरा कर जनता को उसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

*सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा-सरकार जनता के बीच पहुंचकर कर रही काम:-

लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जहां भी जा रही है, वहां जनता की मांगों के अनुरूप करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास आज स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

*बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित:-

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गभेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुजाता चौहान, हेमलता चौहान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, अरुणधर दीवान, श्रीकांत सोमावार, महेश साहू, सुरेश गोयल, सुभाष पाण्डेय, विकास केडिया, श्री गुरूपाल भल्ला, अरुण कातोरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव रजत बंसल, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़ विश्व प्रसिद्ध सिंघनपुर गुफा में मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का कहर पुरातत्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 अधिकारी गंभीर हालत में रायगढ़ जिंदल हॉस्पिटल रेफर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध और रहस्यमयी सिंघनपुर गुफा एक बार फिर सनसनीखेज हादसे की वजह बन गईं। हजारों साल पुराने शैल चित्रों और गुफा संरक्षण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची जानकारी के अनुसार पुरातत्व विभाग की टीम और वैज्ञानिक बताए जा रहे हैं  अचानक हजारों आक्रामक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कुछ ही पलों में शांत पहाड़ी इलाका चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार इस भयावह हमले में तीन महिला अधिकारी और दो पुरुष अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुमक्खियों ने पांचों अधिकारियों को इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे मौके पर । जान बचाने के लिए अधिकारी पहाड़ी रास्तों और जंगलों की ओर भागते रहे, लेकिन दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। स्थानीय ग्रामीणों और थाना भूपदेवपुर पुलिस विभाग रेस्क्यू टीम की मदद से घंटों मशक्कत के बाद घायलों को पहाड़ से नीचे उतारा गया। स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण सभी अधिकारियों को तत्काल रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों का कहना है कि पांच...

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...