सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने की कृषि, पशुधन, उद्यानिकी, रेशम और मछलीपालन विभाग की समीक्षा*कलेक्टर ने शासकीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए


 सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 मई 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में कृषि, पशुधन, उद्यानिकी, रेशम और मछलीपालन विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, पशुधन डॉ महेन्द्र पाण्डेय, सहायक संचालक उद्यान आकांक्षा उपाध्याय, रेशम विभाग की रोली शुक्ला, मछलीपालन के एन पी ओगरे 
को शासकीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ जिले के पात्र हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू उपस्थित थे। 

कलेक्टर को कृषि उप संचालक ने सरकारी योजनाओं से जिले के किसानों को मिल रहें धान बिक्री के बोनस राशि का वितरण, एग्रीस्टेक में किसानों का अब तक पंजीयन, शेष किसानों की संख्या, प्रधानमंत्री अन्नदाता अन्य संरक्षण अभियान (पीएम आशा) में जिले के कुल 418 किसान, पीएम किसान मान धन योजना, ग्रीष्मकालीन धर्म के बदले लघु धान्य, (मिलेट्स) की खेती, पीएम किसान सम्मान निधि, खरीफ फसल के लिए खाद वितरण की मात्रा, भंडारण, डबल लॉक में बचत खाद की स्थिति और पीएम फसल बीमा की जानकारी दी।

कलेक्टर पद्मिनी को उप संचालक पशुधन डॉ महेंद्र पाण्डेय ने जिले में पशुपालको को अब तक प्रदान किए गए केसीसी लोन, मादा वत्स उन्नत मादा पालन पोषण योजना इब्राहियों को पशु पौष्टीक आहार (काफ ग्रोवर दाना फीड) का वितरण, पशु मेला प्रदर्शनी, खुरा चपका टीकाकरण अभियान, पशु बीमा, मोबाईल मेडिकल वाहन, गौधाम, निःशुल्क दुधारू गाय पायलट प्रोजेक्ट, सड़क में घुमन्तु पशुओं को रेडियम पहनाना और गौधाम या गोशाला में विस्थापन आदि के बारे में जानकारी दी।

कलेक्टर को सहायक संचालक उद्यान आकांक्षा उपाध्याय ने जिले के उद्यानिकी क्षेत्र के किसान, प्लांटेशन, जिले के रोपणी की जानकारी दी। कलेक्टर ने प्लांटेशन में कितने पौधे जीवित हैं उसकी जानकारी ली और नवीन कलेक्ट्रेट में प्लांटेशन प्रक्रिया प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेशम विभाग की रोली शुक्ला से रेशम विभाग के मलबरी, कोकून उत्पादन, सेंटर, कोकून बैंक, हितग्राही आदि के बारे में जानकारी ली। मछलीपालन के संबंध में अधिकारी एन पी ओगरे ने जिले में मछली पालन उत्पादन, उत्पादक किसान, हेचरी की संख्या आदि के बारे में जानकारी दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की मिसाल बना अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला, वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास*

सक्ती - सक्ति जिले के ग्रामीण अंचल मसनिया कला में संचालित अम्बेडकर पब्लिक स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हुए लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय द्वारा जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन प्रदान किया जा रहा है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की शानदार सफलता ने विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को गौरवान्वित कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। कई विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की इस उपलब्धि को लेकर अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखा गया। विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों में नर्सरी से डिम्पी चं...