साइंस वाणी न्यूज़ खरसिया- ग्राम पंचायत कुनकुनी में दिनांक 13 मई को ग्राम सभा की बैठक संपन्न हुई जिसमें पंचायत द्वारा विकास कार्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया इस बैठक में सरपंच भानु प्रिया राठिया पूर्व मंडी अध्यक्ष भोज सिंह राठिया
सचिव पदुम पटेल एवं समस्त पंच, महिला समूह की दीदीया एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे इसी बीच ग्रामीण अपने समस्याओं का मुद्दा रखें जिनमें निराकरण हेतु सरपंच के द्वारा उन्हें निराकरण का आश्वासन दिया गया दिया साथ ही इसी बीच एन आई आई टी से ट्रेनर प्रभा डनसेना के द्वारा साईबर सेल के विभिन्न पहलुओं जैसे जैसे गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक अनुसंधान केंद्र ग्रामीण एवं समूह के दीदियों को बैंकिंग बचत ,बीमा, के वाईसी, डिजिटल भुगतान और साइबर फ्रॉड सरकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया और बताया गया कि साइबर फ्रॉड किस तरह से होता है उसे कैसे सुरक्षित रह सकते हैं।
विशेष संवाददाता छत्तीसगढ़ यशोदा यादव
टिप्पणियाँ