सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण महिलाओं को मिल रही नई पहचान*मछली पालन से बदली पद्मिनी गुप्ता और उनके समूह की जिंदगी:-*‘बिहान’ योजना बनी आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार



*तकनीकी प्रशिक्षण, आइस बॉक्स और मछली बीज से बढ़ी आय:-

*आत्मनिर्भर बनकर गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं पद्मिनी:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 15 मई 2026/ यदि अवसर और सही मार्गदर्शन मिल जाए, तो संघर्ष भी सफलता में बदल जाता है। रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत जकेला की पद्मिनी गुप्ता ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन और महिला सशक्तिकरण केंद्रित योजनाओं का लाभ लेकर आज वे आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली पद्मिनी गुप्ता आज ‘प्रतिज्ञा स्व-सहायता समूह’ की सक्रिय सदस्य के रूप में मछली पालन व्यवसाय से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। साथ ही वे गांव की अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
           पद्मिनी बताती हैं कि पहले परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन था। सीमित संसाधनों और कम आय के कारण जीवन संघर्षपूर्ण था। इसी दौरान उन्होंने ‘बिहान’ योजना के तहत ‘प्रतिज्ञा स्व-सहायता समूह’ से जुड़कर नई शुरुआत की। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें बचत, स्वरोजगार और सामूहिक कार्य की जानकारी मिली। शासन की योजनाओं से जुड़ाव ने उनके भीतर आत्मविश्वास जगाया और आर्थिक रूप से आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समूह को जलाशय में 10 वर्षों का पट्टा आवंटित किया गया। यह अवसर पद्मिनी और उनके समूह के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आया। मत्स्य विभाग द्वारा समूह को उच्च गुणवत्ता वाले मछली बीज, मछली पकड़ने के लिए जाल, आइस बॉक्स तथा वैज्ञानिक पद्धति से मछली पालन का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। साथ ही मछलियों के आहार और तकनीकी मार्गदर्शन से उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि हुई।
           आज समूह की महिलाएं मछली पालन से अच्छी आय अर्जित कर रही हैं। नियमित आमदनी से परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी हो रही हैं। बच्चों की पढ़ाई, घर की आवश्यकताएं और भविष्य की योजनाएं अब संभव हो पा रही हैं। पद्मिनी गुप्ता ने ‘सुशासन तिहार 2026’ के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ गांव की महिलाओं तक सीधे पहुंच रहा है और इससे उनका जीवन बदल रहा है। “समूह से जुड़ने के बाद हमारी जिंदगी बदल गई। शासन की मदद से आज हम आत्मनिर्भर बने हैं। मछली पालन से अच्छी आमदनी हो रही है और परिवार खुशहाल हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में गांव की महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़ विश्व प्रसिद्ध सिंघनपुर गुफा में मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का कहर पुरातत्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 अधिकारी गंभीर हालत में रायगढ़ जिंदल हॉस्पिटल रेफर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध और रहस्यमयी सिंघनपुर गुफा एक बार फिर सनसनीखेज हादसे की वजह बन गईं। हजारों साल पुराने शैल चित्रों और गुफा संरक्षण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची जानकारी के अनुसार पुरातत्व विभाग की टीम और वैज्ञानिक बताए जा रहे हैं  अचानक हजारों आक्रामक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कुछ ही पलों में शांत पहाड़ी इलाका चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार इस भयावह हमले में तीन महिला अधिकारी और दो पुरुष अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुमक्खियों ने पांचों अधिकारियों को इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे मौके पर । जान बचाने के लिए अधिकारी पहाड़ी रास्तों और जंगलों की ओर भागते रहे, लेकिन दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। स्थानीय ग्रामीणों और थाना भूपदेवपुर पुलिस विभाग रेस्क्यू टीम की मदद से घंटों मशक्कत के बाद घायलों को पहाड़ से नीचे उतारा गया। स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण सभी अधिकारियों को तत्काल रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों का कहना है कि पांच...

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...