सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुशासन तिहार शिविर में नागरिकों सुविधाओं का अम्बार*सुशासन शिविर में तत्काल बनाया गया आयुष्मान, आयुष्मान वय वंदन, राशन कार्ड, आधार कार्ड और ई-श्रम कार्ड


*एग्रीस्टेक पंजीयन, महतारी वंदन योजना का ई-केवाईसी और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था भी शिविर में उपलब्ध*

*सुशासन के हिर्री शिविर में 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया हिस्सा*
 
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी ‘सुशासन तिहार 2026’ अब जनविश्वास का महाअभियान बन चुका है। इसी कड़ी में गुरुवार को बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत हिर्री में आयोजित क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में जिला प्रशासन सीधे ग्रामीणों के पास पहुँचा। शिविर में 20 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जहाँ कुल 505 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू,सत्ताधारी दल के वरिष्ठ राजनीतिक सदस्य जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत वर्मन एसडीएम वर्षा बंसल सहित प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा बारी बारी से योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

*शिविर की प्रमुख उपलब्धियां और त्वरित सेवाएं*

 सुशासन तिहार शिविर में नागरिकों को सुविधाओं का अम्बार प्राप्त हो रहा है। हिर्री में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर मौके पर ही एग्रीस्टैक पंजीयन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड और महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी जैसी सुविधाएं तत्काल प्रदान की गईं।आयुष्मान कार्ड और वय वंदन कार्ड निर्माण के साथ-साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

*हितग्राहियों को मिली राहत की सौगात*

     शिविर में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य अभिलाषा नायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ देते हुए सामग्री, कार्ड आदि वितरित किया गया। शिविर में कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत शिशुओ को अन्न प्रासन्न एवं गर्भवती महिलाओं का गोदभराई कर उन्हें सुपोषण टोकरी प्रदान किया गया। अधिकारी अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की मिसाल बना अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला, वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास*

सक्ती - सक्ति जिले के ग्रामीण अंचल मसनिया कला में संचालित अम्बेडकर पब्लिक स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हुए लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय द्वारा जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन प्रदान किया जा रहा है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की शानदार सफलता ने विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को गौरवान्वित कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। कई विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की इस उपलब्धि को लेकर अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखा गया। विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों में नर्सरी से डिम्पी चं...