सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाना कोयलीबेड़ा पुलिस, डीआरजी टीम एवं बीएसएफ सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्यवाही में नक्सल सामग्री एवं आईईडी बरामद।

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर
 
थाना कोयलीबेड़ा
जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
 दिनांक – 14.05.2026

 
 कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती जंगल क्षेत्र में नक्सल डम्प का खुलासा।
 सुरक्षा बलों द्वारा मौके पर प्रेशर कुकर आईईडी सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया।

 घटना का संक्षिप्त विवरण :
 सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर के मार्गदर्शन में, दीपक तिवारी, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर तथा निखिल कुमार राखेचा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, कांकेर एवं रणधीर सिंह गिल, सेनानी 40वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।

 नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना कोयलीबेड़ा पुलिस, डीआरजी टीम एवं बीएसएफ सुरक्षा बलों द्वारा लगातार क्षेत्र में सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 13.05.2026 एवं 14.05.2026 को थाना कोयलीबेड़ा एवं जिला कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम डोमांज, आमाकोल एवं गट्टाकाल के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया नक्सल डम्प बरामद किया गया।

 बरामद सामग्री में –
 बीजीएल सेल – 50 नग
 प्रेशर कुकर आईईडी – 02 नग (लगभग 05 कि.ग्रा. एवं 03 कि.ग्रा.)
 पाइप आईईडी – 02 नग
 बिजली वायर
 पेट्रोल बम – 05 नग
 कॉर्डेक्स वायर

बरामद प्रेशर कुकर आईईडी में से एक आईईडी को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय/नष्ट किया गया।
 सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं लगातार अभियान के चलते नक्सलियों की विध्वंसक गतिविधियों को विफल किया जा रहा है।

 शामिल पुलिस टीम विवरण:-
माधो मुरारी लाल एसी BSF 40B.N,हिम्मत सिंग एसआई (जी) BSF40B.N,जे.पी. बाना इंस्पेक्टर BSF40B.N,सौरभ यादव एसआई BSF 40BN,नरेन्द्र नेताम सउनि डीआरजी चार्ली टीम।

अंकुश कुमार, एसी BSF40 B.N, निर्मल जांगडे, निरीक्षक थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा, प्रकाश सिंग बिस्ट,इंस्पेक्टर BSF40B.N.,ईशरू, इंस्पेक्टर BSF 40B.N,सचिन, एसआई BSF 40BN, अनिल सिंग नेगी, एसआई BSF 40BN।

 क्षेत्र में सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की मिसाल बना अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला, वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास*

सक्ती - सक्ति जिले के ग्रामीण अंचल मसनिया कला में संचालित अम्बेडकर पब्लिक स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हुए लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय द्वारा जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन प्रदान किया जा रहा है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की शानदार सफलता ने विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को गौरवान्वित कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। कई विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की इस उपलब्धि को लेकर अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखा गया। विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों में नर्सरी से डिम्पी चं...