सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनसेवा की मिसाल बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल, पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ ने किया भव्य सम्मान







रायगढ़। जनहित और समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहने वाली जिला पंचायत अध्यक्ष  शिखा रविंद्र गवेल को उनके उत्कृष्ट जनसमर्पित कार्यों के लिए पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ जिला रायगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया।




पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ जिला रायगढ़ के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार चौहान, जिला महासचिव संजय गुप्ता, जिला सचिव यशोदा यादव एवं खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष बालक राम पटेल सहित पदाधिकारियों ने उनके निवास पहुंचकर प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिखा रविंद्र गवेल लगातार क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। चाहे किसानों का मुद्दा हो, सड़क, नहर, पानी या आम जनता की परेशानियां — हर विषय पर वे मजबूती से लोगों की आवाज बनकर सामने आती हैं।

क्षेत्रीय जनता के बीच उनकी सक्रियता, सरल व्यवहार और सेवा भावना ने उन्हें एक मजबूत जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया है। लोगों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहकर उन्होंने समाज में एक अलग पहचान बनाई है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद शिखा रविंद्र गवेल ने पत्रकार महासंघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करने की प्रेरणा देगा।

“जनता की आवाज बनीं शिखा रविंद्र गवेल, सेवा और संघर्ष को मिला सम्मान”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न

रायगढ़। जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में आज सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई । बैठक के मुख्य बिंदु: विकास कार्यों की समीक्षा: अध्यक्ष श्रीमती शिखा गवेल ने जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं पर चर्चा: सभा में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, सड़क, और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पारदर्शिता पर जोर: उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभागीय समन्वय: बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर जनहित के कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। "हमारा मुख्य उद्देश्य रायगढ़ जिले के ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण ...

दशगात्र में जा रही महिला को कोयला ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

संवाद दाता रामकुमार प्रजापति संभाग ब्यूरो चिप  CG 15 EA 6899 नंबर के ट्रेलर से हादसा; आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम, मुआवजा और सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर थमा प्रदर्शन झूमर पारा/करंजी क्षेत्र में अनियंत्रित और तेज रफ्तार भारी वाहनों का खतरा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में करंजी निवासी 54 वर्षीय मान मति प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। वे अपने बहन के के घर नवापारा में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रहे कोयला लोड ट्रेलर क्रमांक CG 15 EA 6899 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर की रफ्तार अत्यधिक थी और चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे...

डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में 104 करोड़ से अधिक के 392 विकास कार्यों को मिली मंजूरी

रायगढ़, 11 मई 2026/ कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता तथा सांसद, राज्यसभा सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा करते हुए 104 करोड़ 7 लाख रुपए से अधिक की लागत के 392 विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया। बैठक में पिछले 30 अक्टूबर को आयोजित शासी परिषद की बैठक में स्वीकृत 150 करोड़ रुपए के कार्यों की विभागवार समीक्षा भी की गई तथा कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।            बैठक में लोकसभा सांसद  राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद  देवेन्द्र प्रताप सिंह, धरमजयगढ़ विधायक  लालजीत सिंह राठिया एवं लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल द्वारा अपने-अपने क्षेत्र विशेषकर वनांचल क्षेत्रों में जर्जर स्कूल भवनों, आश्रम-छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानो...