पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तारभैंस चोरी की वारदात का खुलासा, तमंचा, कारतूस, बाइक व नकदी बरामद
पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
भैंस चोरी की वारदात का खुलासा, तमंचा, कारतूस, बाइक व नकदी बरामद
ललितपुर। जनपद के थाना नाराहट क्षेत्र में पशु तस्करों और भैंस चोरी करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नाराहट पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जबकि उसके साथी को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, पल्सर मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पाली अजय कुमार के पर्यवेक्षण में थाना नाराहट पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार थाना नाराहट में दर्ज मुकदमा संख्या 118/2026 धारा 303(2) भादवि के तहत वांछित अभियुक्त अरबाज पुत्र आजाद निवासी ग्राम उत्तमधाना थाना जाखलौन को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया गया। वहीं उसके साथी हाशिम पुत्र शौकीन निवासी ग्राम उत्तमधाना थाना जाखलौन को पाड़ू वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। तीन भैंस, पड़ा और पड़िया चोरी करने का आरोप
वादी द्वारा थाना नाराहट में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अभियुक्तों ने उसकी तीन भैंस, एक पड़ा और एक पड़िया चोरी कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और क्षेत्राधिकारी पाली के नेतृत्व में टीम गठित की गई।जंगल में हुई मुठभेड़ गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त पाड़ू वन के जंगल में छिपे हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम जंगल में दबिश देने पहुंची। इसी दौरान संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस द्वारा रोकने पर एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली अरबाज के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में कबूला अपराध
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गिरोह बनाकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पहले रेकी करते थे और सुनसान स्थानों, खेतों व घरों से पशु चोरी कर दूसरे जनपदों में बेच देते थे। चोरी से मिले पैसों को आपस में बांटकर खर्च करते थे। अभियुक्तों ने 17 मई की रात ग्राम दौलतपुर से भैंस और उनके बच्चों की चोरी करना स्वीकार किया।
यह सामान हुआ बरामद
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक पल्सर मोटरसाइकिल तथा 9,900 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
चरन सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश
टिप्पणियाँ