नन्हीं परी के आगमन से युवा संगठन लिबरा में खुशी की लहर, अध्यक्ष एवं साइंस वाणी न्यूज़ के पत्रकार संतोष भगत के घर आई लक्ष्मी स्वरूपा बेटी
संवाददाता – संतोष कुमार चौहान
साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ उड़ीसा
लैलूंगा/रायगढ़।
आज दिनांक 20 मई 2026 दिन बुधवार का दिन युवा संगठन लिबरा परिवार के लिए बेहद खास, भावुक और खुशी से भरा रहा। युवा संगठन लिबरा के अध्यक्ष एवं साइंस वाणी न्यूज़ के पत्रकार, क्षेत्र के सक्रिय युवा साथी संतोष भगत जी के घर एक नन्हीं सी प्यारी परी ने जन्म लिया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र, मित्रों, शुभचिंतकों एवं युवा संगठन के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई।
जैसे ही यह सुखद समाचार लोगों तक पहुंचा, संतोष भगत जी को बधाई देने वालों का तांता लग गया। युवा संगठन लिबरा के सदस्यों ने इस खुशी को पूरे संगठन एवं परिवार की खुशी बताते हुए इसे माता रानी का विशेष आशीर्वाद बताया। प्रथम पुत्र के बाद अब उनके घर लक्ष्मी स्वरूपा बेटी के जन्म से परिवार में उत्साह, उल्लास और नई उम्मीदों का माहौल बन गया है।
परिवारजनों के अनुसार नन्हीं बिटिया के आगमन से घर-आंगन खुशियों की किलकारियों से गूंज उठा है। परिवार के सभी सदस्य इस अनमोल पल को लेकर अत्यंत प्रसन्न एवं भावुक नजर आए। घर में बधाई देने वालों का लगातार आना-जाना लगा रहा और सभी ने नवजात बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाज में बेटियों को सम्मान और समान अधिकार देने की भावना लगातार मजबूत हो रही है। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपने माता-पिता, समाज और देश का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे में एक बेटी का जन्म केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व और खुशी का विषय माना जाता है। संतोष भगत जी के घर जन्मी यह नन्हीं परी भी आने वाले समय में परिवार और समाज के लिए प्रेरणा बने, ऐसी सभी ने कामना की।
युवा संगठन लिबरा के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि बेटी घर की रौनक, माता-पिता का सम्मान और जीवन की सबसे सुंदर सौगात होती है। बेटियों के आने से घर में प्रेम, ममता और खुशियों का वातावरण बना रहता है। उन्होंने कहा कि संतोष भगत जी सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सक्रिय रहकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं, इसलिए उनके परिवार में आई यह खुशी पूरे क्षेत्र की खुशी बन गई है।
इस अवसर पर पूरे युवा संगठन लिबरा की ओर से संतोष भगत जी, उनकी धर्मपत्नी एवं समस्त परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संगठन के सदस्यों ने माता रानी से प्रार्थना करते हुए कहा कि नन्हीं परी स्वस्थ, खुशहाल, संस्कारी और दीर्घायु बने तथा जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।
साथ ही जच्चा और बच्चा दोनों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की गई। क्षेत्रवासियों ने भी परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नन्हीं परी परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आई है।
💐 “बेटियां ईश्वर का अनमोल उपहार होती हैं, जो घर में खुशियों की रोशनी और प्रेम का संसार बसाती हैं।” 💐
🌸👶 नन्हीं सी प्यारी परी के आगमन पर पुनः बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
टिप्पणियाँ