दुर्ग नगर यादव महासभा द्वारा 11 जनवरी-2026 दिन रविवार को यादव छात्रावास पचरीपारा वार्ड नंबर-28 दुर्ग में यादव मिलन समारोह,युवक
-युवती सम्मेलन का कार्यक्रम हर्षोउल्लास मय संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बच्चों के खेलकूद(कुर्सी दौड,आलू दौड,मटका फोड, रस्सी दौड, सुईधागा, गोली चम्मच दौड) तथा मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाज के वरिष्ठजनों का प्रशस्ति पत्र एवं शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री गजेंन्द्र यादव जी(केबिनेट मंत्री छ0ग0शासन),विशेष
अतिथि माननीय श्री ललित चंद्राकर जी विधायक दुर्ग ग्रामीण, मान.श्रीमति अल्का बाधमार जी (महापौर-दुर्ग),माननीय शिवराज राउत जी, राजेश ताम्रकार जी, ममता ओमप्रकाश जी पार्षद, बबीता यादव पार्षद उपस्थित रहें।
कार्यक्रम समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय बोधन यादव जी अध्यक्ष जिला कोसरिया समाज दुर्ग, राजेंन्द्र साहू जी, धीरज बाकलीवाल जी पूर्व महापौर दुर्ग, मेधनाथ यादव जी (प्रांताध्यक्ष छ0ग0सर्व समाज संगठन),मन्ना यादव जी,पूरन यादव जी,दुलौरिन बाई यादव जी,पार्षद द्वय लोकेशवरी ठाकुर, सावित्री दमाहे उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज प्रमुख अध्यक्ष अमरसिंह यादव,संरक्षक छोटेलाल यादव,उपाध्यक्ष रणछोर यादव, सचिव दिनेश यादव,कोषाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद यादव, ललित यादव,मेधनाथ यादव (प्रांताध्यक्ष छ0ग0सर्व समाज संगठन), भानु प्रताप यादव प्रांताध्यक्ष छ0ग0 सर्व समाज संगठन (अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ) एवं जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध दुर्ग,पुनीत यादव,मुकेश यादव, भगवानसिंह यादव,लक्ष्मीचंद यादव,भूपेन्द्र यादव, महिला अध्यक्ष गीता यादव, अनिल यादव,छन्नू लाल यादव,नंदू यादव, नवीन यादव,सूरज यादव,कुमार यादव,ताराचंद यादव,अशोक यादव,कमल यादव की अहम भूमिका रही।
उक्त जानकारी भानु प्रताप यादव मीडिया प्रभारी यादव महासभा दुर्ग द्वारा दिया गया
टिप्पणियाँ