जिला बदर: शांति व्यवस्था के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे की बड़ी कार्रवाई, फैजल खान व आकाश सिंह को 1 साल के लिए 6 जिलों से किया निष्कासित
_12 मई 2026, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
*जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जन्मेजय महोबे ने पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चांपा के प्रतिवेदन पर फैजल खान एवं आकाश सिंह को जिला बदर किया है।*
*राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई:* *जिला दंडाधिकारी जन्मेजय महोबे ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 में प्रदत्त शक्तियों एवं निहित प्रावधानों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया।*
*किन पर हुई कार्रवाई:*
1. *फैजल खान:* पिता स्व. चांद खान, साकिन बरपाली चौक चांपा, थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा
2. *आकाश सिंह:* पिता कृष्ण सिंह, साकिन भैंसो थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा
*कहां से रहेंगे बाहर:* *दोनों को जांजगीर-चांपा जिला एवं सरहदी जिला सक्ती, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, बलौदा बाजार जिलों की राजस्व सीमाओं से आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर बाहर चले जाने तथा 01 वर्ष की कालावधि तक प्रवेश नहीं करने के लिए आदेशित किया गया है
टिप्पणियाँ