सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जांजगीर-चांपा: डिजिटल जनगणना 2027 में बम्हनीडीह ने रचा इतिहास, 100 HLB पूर्ण करने पर मिला सम्मान; तहसीलदार बोले- 'यह सर्वेक्षण नहीं, विकास की आधारशिला'


_19 मई 2026, बंसुला/जांजगीर-चांपा_  
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  

*डिजिटल जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में तहसील बम्हनीडीह (ग्रामीण) ने 101 में से 100 House Listing Block (HLB) का गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कर जिले में अग्रणी स्थान हासिल किया है।* *इस उपलब्धि पर आज 19 मई 2026 को ग्राम बंसुला में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों, प्रयवेक्षकों एवं मास्टर ट्रेनर्स को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री गोकुल रावतें के करकमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।*

*"जनगणना विकास की आधारशिला":* *कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जनगणना अमले के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें अनुकरणीय योगदान हेतु बधाई दी गई।* *इस अवसर पर तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी, जनगणना (ग्रामीण) श्री शशि भूषण सोनी द्वारा कहा गया कि जनगणना केवल एक सर्वेक्षण कार्य नहीं, बल्कि शासन की भविष्य की योजनाओं एवं विकासात्मक निर्णयों की आधारशिला है।* *उन्होंने कहा कि सीमित समय, तकनीकी चुनौतियों एवं मैदानी परिस्थितियों के बावजूद जनगणना अमले द्वारा अत्यंत समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य किया गया है।*

*शेष कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश:* *श्री सोनी ने सभी प्रगणकों, प्रयवेक्षकों, मास्टर ट्रेनर्स, तकनीकी सहायकों एवं जनगणना से जुड़े कर्मचारियों की सराहना करते हुए शेष Verification एवं गुणवत्ता परीक्षण कार्य भी निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।* *कार्यक्रम में नायब तहसीलदार एवं अतिरिक्त चार्ज अधिकारी श्री संजय बरेठ सहित राजस्व विभाग, जनगणना अमला एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।* *समारोह के दौरान प्रशस्ति पत्र वितरण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया।*

*सफलता का मॉडल:* *तहसील बम्हनीडीह द्वारा जनगणना कार्य में प्राप्त यह उपलब्धि प्रशासनिक नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग, टीमवर्क, तकनीकी समन्वय, मैदानी अमले की मेहनत एवं जनसहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है।* *कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी जन्मेजय महोबे, जिला जनगणना अधिकारी संदीप ठाकुर तथा अनुविभागीय चार्ज अधिकारी पवन कोसमा के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि संभव हुई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़ विश्व प्रसिद्ध सिंघनपुर गुफा में मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का कहर पुरातत्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 अधिकारी गंभीर हालत में रायगढ़ जिंदल हॉस्पिटल रेफर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध और रहस्यमयी सिंघनपुर गुफा एक बार फिर सनसनीखेज हादसे की वजह बन गईं। हजारों साल पुराने शैल चित्रों और गुफा संरक्षण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची जानकारी के अनुसार पुरातत्व विभाग की टीम और वैज्ञानिक बताए जा रहे हैं  अचानक हजारों आक्रामक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कुछ ही पलों में शांत पहाड़ी इलाका चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार इस भयावह हमले में तीन महिला अधिकारी और दो पुरुष अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुमक्खियों ने पांचों अधिकारियों को इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे मौके पर । जान बचाने के लिए अधिकारी पहाड़ी रास्तों और जंगलों की ओर भागते रहे, लेकिन दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। स्थानीय ग्रामीणों और थाना भूपदेवपुर पुलिस विभाग रेस्क्यू टीम की मदद से घंटों मशक्कत के बाद घायलों को पहाड़ से नीचे उतारा गया। स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण सभी अधिकारियों को तत्काल रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों का कहना है कि पांच...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...