सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनगणना-2027: जिले में मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य तेजी से जारी*लैलूंगा में अधिकारियों ने किया निरीक्षण, प्रगणकों की तकनीकी समस्याओं का मौके पर समाधान


साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 9 मई 2026/ जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत रायगढ़ जिले में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य तेजी से जारी है। जिले के 18 चार्ज क्षेत्रों में प्रगणकों द्वारा घर-घर पहुंचकर सर्वे किया जा रहा है। यह कार्य 30 मई 2026 तक किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी तथा उप जिला जनगणना अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में जनगणना कार्य की सतत निगरानी की जा रही है। जिला स्तरीय मॉनिटरिंग टीम विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों के कार्यों की समीक्षा कर रही है।
            इसी क्रम में आज लैलूंगा अनुभाग के मुकड़ेगा एवं लैलूंगा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय जनगणना अधिकारी लैलूंगा श्री भरत कौशिक, चार्ज अधिकारी, जनगणना निदेशालय के रायगढ़ नोडल अधिकारी शेष प्रसाद पांडा तथा जिला मास्टर ट्रेनर विकास रंजन सिन्हा उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सुपरवाइजरों से जनगणना कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा प्रगणकों द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मोबाइल एप एवं डेटा एंट्री से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य पूरी गंभीरता, शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि जिले के सही एवं अद्यतन आंकड़े तैयार किए जा सकें।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...

रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लाक में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

रायगढ़/खरसिया।5 मई पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अवह्वान पर  संगठन विस्तार को लेकर आज खरसिया ब्लॉक से एक बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई, जहां प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार यादव के निर्देश और रायगढ़ जिला अध्यक्ष किशोर चौहान कुमार के सशक्त मार्गदर्शन में खरसिया ब्लॉक का भव्य गठन किया गया। जिला स्तर के तमाम दिग्गज पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई टीम का ऐलान किया गया, जिसमें बालकराम पटेल को ब्लॉक अध्यक्ष, अंशु पटेल को उपाध्यक्ष, बी.डी. चौहान को सचिव और दीपक डनसेना को मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस जोरदार आयोजन में जिला महासचिव संजय कुमार गुप्ता, सुश्री यशोदा यादव, जिला सचिव, कोषाध्यक्ष यशवंत डनसेना, उपाध्यक्ष विद्या चौहान व हेमंत टंडन, संगठन सचिव शेखर नायक और मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी मिडिया प्रभारी महेंद्र सिदार समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामयी बना दिया।  बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करने और हर मोर्चे पर एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गय...

रायगढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न

रायगढ़। जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में आज सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई । बैठक के मुख्य बिंदु: विकास कार्यों की समीक्षा: अध्यक्ष श्रीमती शिखा गवेल ने जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं पर चर्चा: सभा में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, सड़क, और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पारदर्शिता पर जोर: उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभागीय समन्वय: बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर जनहित के कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। "हमारा मुख्य उद्देश्य रायगढ़ जिले के ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण ...