जांजगीर-चांपा: बंसुला सुशासन तिहार में राजस्व विभाग का बड़ा अभियान, 21 हितग्राहियों को मौके पर मिले दस्तावेज; तहसीलदार बोले- 'पूर्व तैयारी से हुआ त्वरित निराकरण
_19 मई 2026, बंसुला/जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
*कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जन्मेजय महोबे तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पवन कोसमा के निर्देशन में आज 19 मई 2026 को ग्राम बंसुला में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण करते हुए हितग्राहियों को मौके पर दस्तावेज वितरित किए गए।* *तहसीलदार शशि भूषण सोनी, नायब तहसीलदार संजय बरेठ, राजस्व निरीक्षकगण, पटवारीगण एवं राजस्व अमले की उपस्थिति में शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर अनेक प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया।*
*पटवारी थालेश्वर देवांगन* द्वारा ग्राम बिर्रा निवासी श्रीमती कमलाबाई पति चंवरसिंह को नवीन ऋण पुस्तिका प्रदान करने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार जयकिसान पिता लक्ष्मीनारायण एवं बुधराम पिता फिरतू को ऋण पुस्तिका जीर्ण-शीर्ण होने पर द्वितीय प्रति ऋण पुस्तिका प्रदान करने हेतु प्रकरण तैयार किया गया। वहीं नवनीत आरसरे पिता ज्ञान मसीह के फौती नामांतरण संबंधी प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही की गई।
*पटवारी संजय देवांगन* द्वारा ग्राम कपिसदा निवासी वकीलराम पिता पुरुषोत्तम, रमेश कुमार पिता सोनसाय तथा ग्राम करनौद निवासी धनीर बाई पति श्रीराम को द्वितीय प्रति ऋण पुस्तिका हेतु कार्यवाही कर लाभ प्रदान किया गया। ग्राम बंसुला निवासी नारायणी बाई पति ग्रहण चन्द्र के प्रकरण का भी निराकरण किया गया।
*पटवारी श्रीमती अंजली देवांगन* द्वारा ग्राम तालदेवरी निवासी परमेश्वर प्रसाद पिता कैलाश को दान पत्र पंजीयन उपरांत बी-1 वितरण किया गया। ग्राम बोरसी निवासी रामसिंह पिता रामदुलार के जाति सुधार उपरांत बी-1 वितरण संबंधी प्रकरण का निराकरण किया गया। ग्राम देवरानी निवासी हंसराम पिता सुखदास के फौती नामांतरण उपरांत बी-1 वितरण एवं फागुलाल पिता मनराम के खाते के बटवारे संबंधी प्रकरण का निराकरण किया गया।
*पटवारी श्री रामरतन भारद्वाज* द्वारा ग्राम सोनादह निवासी रमेश कुमार पिता हीरालाल चन्द्र का बी-1/खसरा तैयार किया गया। ग्राम डुमरपर्दा निवासी नीरा पटेल पिता नरसिंह पटेल के किसान किताब प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही की गई। ग्राम बनडभरा निवासी चंदराम बंजारे के अभिलेख दुरुस्ती कर बी-1 तैयार किया गया।
*इसी प्रकार पटवारी प्रतिराम श्रीवास* द्वारा ग्राम चोरहादेवरी निवासी सुनील प्रसाद पटेल, खेतीबाई चन्द्रा, बलिस्टर श्रीवास एवं सीता श्रीवास के ऋण पुस्तिका संबंधी प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए आवश्यक दस्तावेज तैयार किए गए।
*तहसीलदार ने बताया उद्देश्य:* *तहसीलदार शशि भूषण सोनी ने बताया कि सुशासन तिहार का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं सरल समाधान सुनिश्चित करना है।* *उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा शिविर पूर्व लंबित प्रकरणों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार की गई थी, जिसके आधार पर मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया गया।* *उन्होंने बताया कि राजस्व अभिलेखों के समयबद्ध सुधार, ऋण पुस्तिका वितरण, नामांतरण एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती जैसे कार्य किसानों एवं ग्रामीणों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इससे बैंकिंग, कृषि ऋण एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होती है।* *शिविर में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा मौके पर राजस्व सेवाएं प्राप्त होने पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की गई।*
टिप्पणियाँ