करही गोलीकांड: 35 पुलिस अफसर जांच में लगे, 16 दिन बाद भी खाली हाथ, गिरफ्तारी नहीं तो 18 मई को SP ऑफिस घेरेगी कांग्रेस, डिप्टी CM से मिला पीड़ित परिवार
_11 मई 2026, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
*जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गाँव में 23-24 अप्रैल की रात हुए गोलीकांड व हत्या मामले में पुलिस की बड़ी टीम भी अब तक बेअसर साबित हुई है।* *पुलिस के अनुसार मामले की जांच के लिए 35 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की टीम गठित की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है।* *घटना के 16 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी फरार हैं, जिससे पीड़ित परिवार व क्षेत्र में गहरा आक्रोश है।*
*डिप्टी CM से न्याय की गुहार:* *इसी आक्रोश के चलते पीड़ित परिवार ने रायपुर पहुंचकर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की।* *परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई।* *इस पर उपमुख्यमंत्री ने मामले में जल्द कार्रवाई और बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश देने की बात कही।*
*कांग्रेस का अल्टीमेटम: 18 मई को SP ऑफिस घेराव:* *इधर, बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में कांग्रेस ने 18 मई को एसपी कार्यालय घेराव करने की चेतावनी दी है।* कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 35 पुलिस वालों की टीम के बाद भी नतीजा शून्य है, जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल है।
*पहले भी लगा चुके गुहार:* *इससे पूर्व पीड़ित परिवार जांजगीर में जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप तथा विधायक बालेश्वर साहू से भी मुलाकात कर चुका है।* *वहीं, बिलासपुर में आईजी से मिलकर भी कार्रवाई की मांग की गई थी।*
*क्या है करही गोलीकांड:* *गौरतलब है कि 23-24 अप्रैल की दरम्यानी रात करही में गोलीकांड की वारदात हुई थी, जिसमें बड़े भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ था।* *16 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में गहरा आक्रोश है।
टिप्पणियाँ