जांजगीर-नैला नगर पालिका को बड़ी सौगात: डिप्टी सीएम अरुण साव की मंजूरी से 43 लाख से बनेंगे 3 सामुदायिक भवन व चबूतरा, वार्ड 4, 14, 15 और 2 को मिलेगा लाभ
_12 मई 2026, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
*जिले के जांजगीर-नैला नगर पालिका क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।* *नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवनों एवं चबूतरा निर्माण के लिए कुल 43 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।* *उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के पश्चात विभागीय संचालनालय द्वारा स्वीकृति आदेश जारी कर दिए गए हैं।*
*वार्डवार स्वीकृत राशि:*
1. *वार्ड क्रमांक-4:* सिंधी धर्मशाला के पीछे सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख 18 हजार रुपए मंजूर।
2. *वार्ड क्रमांक-14:* सारथी मोहल्ला में सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख 38 हजार रुपए स्वीकृत।
3. *वार्ड क्रमांक-15:* सिटी क्लब जांजगीर में बहादुर गुरुजी स्मृति सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख 34 हजार रुपए स्वीकृत।
4. *वार्ड क्रमांक-2:* रहसबेड़ा के पास छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 7 लाख 10 हजार रुपए की मंजूरी।
*गुणवत्ता व समय-सीमा पर जोर:* *उप मुख्यमंत्री ने सभी स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।* *नगर पालिका क्षेत्र में इन निर्माण कार्यों से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
टिप्पणियाँ