जनदर्शन में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सुनीं 74 शिकायतें: सीमांकन से लेकर बीमा योजना तक के आवेदन, अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश
_12 मई 2026, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
*कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना।* *कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।* *जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए।*
*जनदर्शन में आए 5 प्रमुख आवेदन:*
1. *तहसील चांपा:* ग्राम सिवनी निवासी राजाराम राठौर ने जमीन की सीमांकन करवाने आवेदन दिया।
2. *तहसील पामगढ़:* ग्राम खरौद निवासी राम यादव ने बालिका समृद्धि योजना का लाभ दिलवाने की मांग की।
3. *तहसील बलौदा:* ग्राम मधईपुर निवासी विक्रम प्रसाद लहरे ने अतिक्रमण हटवाने आवेदन दिया।
4. *तहसील नवागढ़:* ग्राम नवापारा निवासी शिवचरण यादव ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी।
5. *तहसील अकलतरा:* ग्राम कापन निवासी शोभाराम के द्वारा आर्थिक सहायता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया।
*'त्वरित निराकरण करें':* *कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
टिप्पणियाँ