सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जैविक मिर्च की खेती से मालामाल हुए किसान डोलनारायण 75 डिसमिल में किसान ने कमाए 75 हजार रुपए**किसान की मेहनत लाई रंग, अब 4 एकड़ में करेंगे जवाफूल धान की खेती:



*बिना यूरिया-डीएपी के तैयार की फसल, बाजार में मिल रही अच्छी कीमत:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 9 मई 2026/ लैलूंगा विकासखंड के किसान डोलनारायण पटेल ने जैविक खेती के जरिए नई पहचान बनाई है। उन्होंने मात्र 75 डिसमिल जमीन में जैविक तरीके से मिर्च की खेती कर न सिर्फ बेहतर उत्पादन लिया, बल्कि महज 15 दिनों में करीब 75 हजार रुपए की बिक्री कर आसपास के किसानों के लिए मिसाल पेश की है। डोलनारायण पटेल की खासियत यह है कि उन्होंने खेती में रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल लगभग पूरी तरह बंद कर दिया है। यूरिया और डीएपी जैसे खाद की जगह उन्होंने गोबर खाद और जैविक तरीकों को अपनाया। खेत में लगभग तीन ट्रॉली गोबर खाद डाला गया, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रही और फसल की गुणवत्ता भी बेहतर हुई।
         डोलनारायण बताते हैं कि जैविक तरीके से तैयार मिर्च की गुणवत्ता सामान्य फसल से काफी बेहतर रही। मिर्च में प्राकृतिक चमक, तीखापन और खुशबू अधिक होने के कारण बाजार में इसकी मांग भी बढ़ी। स्थानीय व्यापारियों ने उनकी फसल को अच्छी कीमत पर खरीदा। उन्हें करीब 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक भाव मिला। उन्होंने बताया कि एक पौधे से लगभग 1 से 1.25 किलो तक मिर्च का उत्पादन हुआ, जबकि दो पौधों से करीब ढाई किलो तक उत्पादन प्राप्त हुआ। कम लागत और बेहतर उत्पादन के कारण खेती लाभ का सौदा साबित हुई।
        डोलनारायण पटेल खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आगे बढ़ रहे हैं। उनके पास स्वयं की 6 एकड़ जमीन है, जबकि 11 एकड़ जमीन उन्होंने लीज पर ली है। कुल 17 एकड़ क्षेत्र में वे खेती कर रहे हैं। खेती के लिए उनके पास ट्रैक्टर, हार्वेस्टर सहित अन्य कृषि उपकरण उपलब्ध हैं। इससे अतिरिक्त आय का स्रोत भी तैयार हुआ है। डोलनारायण ने बताया कि कृषि विभाग की योजनाओं के तहत उन्हें स्प्रिंकलर, पाइप और मोटर पंप जैसी सुविधाएं मिलीं। इससे सिंचाई व्यवस्था मजबूत हुई। वे समय-समय पर कृषि विभाग के अधिकारियों से सलाह लेकर नई तकनीकों को अपनाते हैं। उनका कहना है कि यदि किसान वैज्ञानिक पद्धति और जैविक खेती को अपनाएं तो कम लागत में भी अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं।
         मिर्च की खेती में मिली सफलता से उत्साहित डोलनारायण अब आगामी खरीफ सीजन में 4 एकड़ क्षेत्र में जवाफूल धान की खेती करने जा रहे हैं। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र का पारंपरिक और खुशबूदार जवाफूल धान बाजार में अच्छी मांग रखता है। जैविक खेती से लागत घटती है, मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहती है और लोगों को स्वास्थ्यवर्धक अनाज एवं सब्जियां मिलती हैं। डोलनारायण पटेल कहते है कि खेती में मेहनत, नई सोच और आधुनिक तकनीक अपनाकर कम जमीन में भी बेहतर आमदनी हासिल की जा सकती है। उनकी पहल अब क्षेत्र के युवा किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर जैविक और नकदी फसलों की ओर प्रेरित कर रही है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...

रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लाक में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

रायगढ़/खरसिया।5 मई पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अवह्वान पर  संगठन विस्तार को लेकर आज खरसिया ब्लॉक से एक बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई, जहां प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार यादव के निर्देश और रायगढ़ जिला अध्यक्ष किशोर चौहान कुमार के सशक्त मार्गदर्शन में खरसिया ब्लॉक का भव्य गठन किया गया। जिला स्तर के तमाम दिग्गज पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई टीम का ऐलान किया गया, जिसमें बालकराम पटेल को ब्लॉक अध्यक्ष, अंशु पटेल को उपाध्यक्ष, बी.डी. चौहान को सचिव और दीपक डनसेना को मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस जोरदार आयोजन में जिला महासचिव संजय कुमार गुप्ता, सुश्री यशोदा यादव, जिला सचिव, कोषाध्यक्ष यशवंत डनसेना, उपाध्यक्ष विद्या चौहान व हेमंत टंडन, संगठन सचिव शेखर नायक और मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी मिडिया प्रभारी महेंद्र सिदार समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामयी बना दिया।  बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करने और हर मोर्चे पर एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गय...

रायगढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न

रायगढ़। जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में आज सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई । बैठक के मुख्य बिंदु: विकास कार्यों की समीक्षा: अध्यक्ष श्रीमती शिखा गवेल ने जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं पर चर्चा: सभा में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, सड़क, और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पारदर्शिता पर जोर: उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभागीय समन्वय: बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर जनहित के कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। "हमारा मुख्य उद्देश्य रायगढ़ जिले के ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण ...