सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेशनल लोक अदालत में 7 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण*“न्याय आपके द्वार” की भावना के साथ पक्षकारों को मिली त्वरित राहत*मुख्य न्यायाधिपति ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ


*परिवारिक एवं आपराधिक प्रकरणों में राजीनामा से हुआ समाधान:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 9 मई 2026/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा द्वारा आज जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली से वर्चुअल माध्यम से नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर के न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी सहमति एवं राजीनामा के आधार पर निराकरण करने के लिए प्रेरित करते हुए नेशनल लोक अदालत की सफलता हेतु शुभकामनाएं दीं।
           नेशनल लोक अदालत के दौरान जिला रायगढ़ एवं जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में लंबित तथा प्री-लिटीगेशन प्रकरणों सहित 7 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। विभिन्न न्यायालयों में आपसी सहमति, समझौते एवं संवाद के माध्यम से प्रकरणों का त्वरित समाधान कर पक्षकारों को राहत प्रदान की गई।

*चलने-फिरने में असमर्थ प्रार्थी तक पहुंची लोक अदालत:-

जिला एवं अपर सत्र न्यायालय सारंगढ़-बिलाईगढ़, सिविल जिला रायगढ़ में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री आशीष डहरिया की खण्डपीठ क्रमांक-20 में लंबित प्रकरण छत्तीसगढ़ राज्य विरुद्ध मनोज सारथी में एक मानवीय पहल देखने को मिली। प्रार्थी देवप्रसाद के पुत्र द्वारा न्यायालय में उपस्थित होकर बताया गया कि उनके पिता चलने-फिरने में असमर्थ हैं तथा घर में मोबाइल फोन की सुविधा नहीं होने के कारण वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी उपस्थित नहीं हो सकते। स्थिति को देखते हुए पैरालीगल वॉलेंटियर नारद प्रसाद श्रीवास को प्रार्थी के निवास तक भेजा गया। वहां प्रार्थी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजीनामे के संबंध में सहमति ली गई और “न्याय आपके द्वार” की भावना के अनुरूप प्रकरण का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।

*कुटुम्ब न्यायालय में भी सुलह से जुड़े परिवार:-

कुटुम्ब न्यायालय रायगढ़ में पदस्थ न्यायाधीश श्री विनोद देवांगन द्वारा भी पारिवारिक मामलों में समझाइश एवं आपसी संवाद के माध्यम से तीन परिवारों को पुनः जोड़ने में सफलता प्राप्त की गई। लोक अदालत के दौरान पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान को विशेष प्राथमिकता दी गई।

*विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की रही सक्रिय भागीदारी:-

नेशनल लोक अदालत के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में विभिन्न बैंकों, फाइनेंस कंपनियों, विद्युत विभाग, बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं पक्षकार उपस्थित रहे। सभी संबंधित विभागों के समन्वय से लोक अदालत का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...

रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लाक में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

रायगढ़/खरसिया।5 मई पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अवह्वान पर  संगठन विस्तार को लेकर आज खरसिया ब्लॉक से एक बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई, जहां प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार यादव के निर्देश और रायगढ़ जिला अध्यक्ष किशोर चौहान कुमार के सशक्त मार्गदर्शन में खरसिया ब्लॉक का भव्य गठन किया गया। जिला स्तर के तमाम दिग्गज पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई टीम का ऐलान किया गया, जिसमें बालकराम पटेल को ब्लॉक अध्यक्ष, अंशु पटेल को उपाध्यक्ष, बी.डी. चौहान को सचिव और दीपक डनसेना को मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस जोरदार आयोजन में जिला महासचिव संजय कुमार गुप्ता, सुश्री यशोदा यादव, जिला सचिव, कोषाध्यक्ष यशवंत डनसेना, उपाध्यक्ष विद्या चौहान व हेमंत टंडन, संगठन सचिव शेखर नायक और मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी मिडिया प्रभारी महेंद्र सिदार समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामयी बना दिया।  बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करने और हर मोर्चे पर एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गय...

रायगढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न

रायगढ़। जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में आज सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई । बैठक के मुख्य बिंदु: विकास कार्यों की समीक्षा: अध्यक्ष श्रीमती शिखा गवेल ने जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं पर चर्चा: सभा में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, सड़क, और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पारदर्शिता पर जोर: उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभागीय समन्वय: बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर जनहित के कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। "हमारा मुख्य उद्देश्य रायगढ़ जिले के ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण ...