ललितपुर। ललितपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “प्रोजेक्ट नई किरण” के अंतर्गत रविवार को स्थानीय पुलिस लाइन में एक परिवार का सफल पुनर्मिलन कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान नई किरण टीम के सदस्यों ने आपसी संवाद एवं समझाइश के माध्यम से एक परिवार के बीच चल रहे विवाद को समाप्त कराते हुए दोनों पक्षों में सुलह कराई। समझौते के बाद परिवार के सदस्य खुशी-खुशी एक साथ रहने को तैयार हो गए तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रिश्तों में प्रेम और विश्वास का संदेश दिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि “प्रोजेक्ट नई किरण” का उद्देश्य बिखरते परिवारों को जोड़ना और उनके दाम्पत्य जीवन में नई उम्मीद एवं खुशियों की रोशनी लाना है। यह पहल परिवारों को एक सूत्र में बांधकर समाज में सौहार्द एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य कर रही है।
इस पुनीत कार्य में नई किरण प्रोजेक्ट के सदस्य अजय बरया, डॉ. दीपक चौबे, डॉ. जनक किशोरी शर्मा, सुधा कुशवाहा, डॉ. संजीव कुमार शर्मा, डॉ. एड. अरमान अजीज कुरैशी सहित महिला थाना प्रभारी अनीता देवी, महिला आरक्षी सिमरन एवं रिक्रूट महिला आरक्षी अमिता कुमारी का विशेष सहयोग रहा।
चरन सिंह राज्य प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश
टिप्पणियाँ