ब्लॉक अध्यक्ष जय पटेल के नेतृत्व में चल रहा क्रांति सेना का सदस्यता अभियान, ग्रामीणों में दिखा उत्साह
साइंस वाणी न्यूज़ | रिपोर्टर : दीपक डनसेना
खरसिया
रायगढ़ जिले के अमलीभवना क्षेत्र में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष जय पटेल द्वारा किया जा रहा है। गांवों में आयोजित विशेष बैठकों के माध्यम से ग्रामीणों को संगठन से जोड़ने का कार्य लगातार किया जा रहा है, जिसमें लोगों का अच्छा समर्थन देखने को मिल रहा है।
17 मई रविवार को आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जय पटेल ने ग्रामीणों को संगठन की विचारधारा, सामाजिक एकता एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना बेहद जरूरी है, तभी समाज मजबूत और संगठित बन सकता है।
जय पटेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना हमेशा आम जनता की आवाज उठाने और उनके हक के लिए संघर्ष करने का कार्य करती रही है। संगठन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाना, युवाओं को संगठित करना और समाजहित में कार्य करना है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन के प्रति विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और समाज को एक नई दिशा मिल रही है।
क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में रायगढ़ जिले के अन्य गांवों में भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जा सके।
खास रिपोर्टर : दीपक डनसेना
खरसिया

टिप्पणियाँ