सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुशासन तिहार: मचिदा शिविर बना जनविश्वास का केंद्र, आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण*एक ही मंच पर मिली हर विभाग की सुविधा, ग्रामीणों ने कहा-अब गांव में ही हो रहा समाधान


*पीएम आवास की चाबी से खिले चेहरे, श्रम कार्ड और राशन कार्ड पाकर लाभान्वित हुए हितग्राही:-

*मुख्यमंत्री की मंशानुरूप गांव-गांव पहुंच रहा सुशासन:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी अनुसार के अनुसार:- रायगढ़, 18 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरुप आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत आज विकासखंड पुसौर के ग्राम मचिदा स्थित शिव मंदिर परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। सुबह से ही ग्रामीण बड़ी संख्या में शिविर स्थल पहुंचने लगे और विभिन्न विभागों के स्टॉलों में अपनी समस्याएं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
            शिविर में कुल 839 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मांग एवं शिकायतों से जुड़े विभिन्न विषय शामिल थे। प्रशासन द्वारा कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई गई, जबकि शेष आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में हल करने का भरोसा दिया गया। शिविर में प्रशासन की सक्रियता और अधिकारियों की संवेदनशील कार्यशैली से ग्रामीणों में विशेष उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला। शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, श्रम, बिजली, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए और अधिकारियों से सीधे संवाद कर समाधान प्राप्त किया।
            जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिविर में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रशासन को गांव तक पहुंचाना है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। ग्रामीणों ने भी शिविर की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार उन्हें एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाएं और योजनाओं की जानकारी सहज रूप से प्राप्त हुई। शिविर में शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
           शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ भी वितरित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। साथ ही उन्हें शुभकामना पत्र एवं दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया। आवास की चाबी मिलने पर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रम विभाग द्वारा 5 श्रमिकों को श्रम कार्ड वितरित किए गए, जिससे उन्हें शासन की विभिन्न श्रमिक हितैषी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। खाद्य विभाग की ओर से ग्राम पंचायत कोतासुरा के 3 पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता राशन कार्ड प्रदान किए गए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत मचिदा की स्वच्छता दीदियों को साड़ी एवं शुभकामना पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम संपदा एवं समर्थ पोर्टल में उत्कृष्ट कार्य करने एवं सर्वाधिक कर वसूली करने वाली ग्राम पंचायत त्रिभौना, नावापाली, मचिदा, नवापारा-बी, तुरंगा एवं टिनमिनी के सचिवों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, संबंधित ग्राम पंचायत के पंच-सरपंच एवं सैकड़ों के संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

*19 मई को खरसिया के दर्री में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर:-

सुशासन तिहार-2026 के तहत जनसमस्याओं के निराकरण का यह अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 19 मई को विकासखंड खरसिया के ग्राम दर्री स्थित बरतराई परिसर में अगला जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में 20 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर लाभ उठाएं। शासन की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन के प्रति विश्वास और सहभागिता लगातार मजबूत हो रही है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़ विश्व प्रसिद्ध सिंघनपुर गुफा में मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का कहर पुरातत्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 अधिकारी गंभीर हालत में रायगढ़ जिंदल हॉस्पिटल रेफर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध और रहस्यमयी सिंघनपुर गुफा एक बार फिर सनसनीखेज हादसे की वजह बन गईं। हजारों साल पुराने शैल चित्रों और गुफा संरक्षण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची जानकारी के अनुसार पुरातत्व विभाग की टीम और वैज्ञानिक बताए जा रहे हैं  अचानक हजारों आक्रामक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कुछ ही पलों में शांत पहाड़ी इलाका चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार इस भयावह हमले में तीन महिला अधिकारी और दो पुरुष अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुमक्खियों ने पांचों अधिकारियों को इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे मौके पर । जान बचाने के लिए अधिकारी पहाड़ी रास्तों और जंगलों की ओर भागते रहे, लेकिन दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। स्थानीय ग्रामीणों और थाना भूपदेवपुर पुलिस विभाग रेस्क्यू टीम की मदद से घंटों मशक्कत के बाद घायलों को पहाड़ से नीचे उतारा गया। स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण सभी अधिकारियों को तत्काल रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों का कहना है कि पांच...

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...