सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्काउट-गाइड व संगठन ने किया जल के साथ छाछ वितरण, भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत

सरूपगंज। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सरूपगंज, जिला मुख्यालय सिरोही एवं श्री गणेश युवा सेवा संगठन सिरोही के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन जल सेवा रेल्वे स्टेशन सरूपगंज पर चल रही है स्काउटर रणजीत जीनगर ने बताया कि जल सेवा के तहत छठे दिन रविवार को जल के साथ छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वी.साधना उप प्रधानाचार्य के सहयोग से करीब 1000 थैली छाछ का वितरण कर राहगीरों, यात्रियों एवं आमजन को गर्मी से राहत पहुंचाई गई। अभी तक जल सेवा में 590 कैम्पर पानी पिलाया है

सेवा कार्य के दौरान पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश प्रजापत, श्री 1008 डॉ. संतोष कंवर बाईसा राम द्वारा बाली, पूर्व सचिव मोहनलाल परमार, प्रधानाचार्य हिदूराम डाबी, पंचायत समिति सदस्य पवन अग्रवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पूर्व उप प्रधान विनोद दवे,कमलेश जी राजपुरोहित व्याख्याता,अध्यापक गण मनीराम ज्यानी, पंकज नाहरवाल,पंकज मेहरड़ा एवं बीकानेर निदेशालय से तेजपाल कुमावत अनुसंधान अधिकारी,सेवानिवृत्त व्याख्याता इंद्रा खत्री, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह देवड़ा, स्थानीय संघ सचिव प्रताप राम प्रजापत, कांतिलाल लोहार सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर,सेवानिवृत्त अध्यापिका शांति देवी, सेवानिवृत्त अध्यापक पदमाराम डाबी, स्काउटर मोहनलाल देवासी,दीपक चौधरी स्काउटर, गोरधन मोहरेशा,राहुल सिंघल,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अतिथियों में वी.साधना उप प्रधानाचार्य सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद के साथ अपने लक्ष्य के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी साथ ही कहा कि हम सिर्फ सहयोग कर सकते असली हीरो तो आप हो,
संतोष कंवर बाईसा ने कहा कि प्यास सब को लगती है ट्रेन से उतरने में डर भी सबको लगता है गला सबका सूखता है।
 निःशुल्क ठंडा जल इतनी गर्मी में मीठा नीर पिलाते बच्चों का दृश्य देख कर मन प्रपुलित हो गया
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश प्रजापत ने विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी
गणपत सिंह जी देवड़ा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी विद्यार्थियों को भीषण गर्मी में सेवा कार्य को मानवता की मिसाल बताते हुए सराहना की।

वही कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने उद्बोधन में बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाया इस के दौरान रोवर जितेन्द्र बासफोड,गोपाल बासफोड़, दिपक कलावंत,मुकेश बंजारा ,उम्मेद कुमार, उदय सिंह भाटी, तन्मय गर्ग, अविनाश बोहरा, आकाश रिजवानी,मयंक अग्रवाल, आकाश रीजवानी, श्रवण गर्ग, समीर सरगरा, मुकेश बंजारा, रेहान अहमद, प्रेम बंजारा,सक्षम, कृष्णा जीनगर, श्रवण गर्ग, कैलाश,चंदन,चेतन, देवांश, दीपक रिजवानी,समीर सरंगड़ा, प्रिंस प्रजापत,दशरथ सेन, बलवंत, दक्ष रिजवानी,अरुण बंजारा, देवांश,

रेंजर दृष्टि पांडे, लीला कुमारी,वर्षा वैष्णव, ललिता कलबी, पूनम वैष्णव, वैशाली, नेहा ने सेवा कार्य ने उत्साहपूर्वक आमजन की सेवा कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़ विश्व प्रसिद्ध सिंघनपुर गुफा में मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का कहर पुरातत्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 अधिकारी गंभीर हालत में रायगढ़ जिंदल हॉस्पिटल रेफर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध और रहस्यमयी सिंघनपुर गुफा एक बार फिर सनसनीखेज हादसे की वजह बन गईं। हजारों साल पुराने शैल चित्रों और गुफा संरक्षण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची जानकारी के अनुसार पुरातत्व विभाग की टीम और वैज्ञानिक बताए जा रहे हैं  अचानक हजारों आक्रामक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कुछ ही पलों में शांत पहाड़ी इलाका चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार इस भयावह हमले में तीन महिला अधिकारी और दो पुरुष अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुमक्खियों ने पांचों अधिकारियों को इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे मौके पर । जान बचाने के लिए अधिकारी पहाड़ी रास्तों और जंगलों की ओर भागते रहे, लेकिन दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। स्थानीय ग्रामीणों और थाना भूपदेवपुर पुलिस विभाग रेस्क्यू टीम की मदद से घंटों मशक्कत के बाद घायलों को पहाड़ से नीचे उतारा गया। स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण सभी अधिकारियों को तत्काल रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों का कहना है कि पांच...

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...