सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पेट्रोल -डीजल संकट और महंगाई के खिलाफ कोरर में कांग्रेस का हल्लाबोलकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के सामने किया प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर

 भानुप्रतापपुर कोरर। 
पेट्रोल-डीजल की किल्लत और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में कोरर में कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस द्वारा जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। स्थानीय पेट्रोल पंप के सामने आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
 इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल संकट, महंगाई और आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

जिला महामंत्री हेमन्त कुमार ध्रुव,एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, ने कहा कि सरकार एक ओर पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों में ईंधन की भारी कमी देखने को मिल रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद से लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनता की कमर टूट चुकी है। खाद्य सामग्री, गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों का जीवन प्रभावित कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार जनता की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने का काम कर रही है, जबकि आम आदमी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेट्रोल-डीजल संकट का समाधान नहीं किया गया और महंगाई पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से तत्काल ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन में *हेमन्त ध्रुवजिला महामंत्री, बबला पाढ़ी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस भानुप्रतापपुर, गणेश सोनी, रमेश पाण्डेय उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, शोएब अहमद महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर, शिवा शुक्ला, सुना राम तेता अध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, सौरभ ठाकुर, बृज मड़ावी अध्यक्ष मण्डल कांग्रेस कोरर, सुनहेर गजेंद्र, अशोक गुप्ता, दरिया कोरेटी, बिरझु नेताम, बीरेंद्र कोरेटी,समरेश सोरी, उमाशंकर टेमुन्ना, रामलाल दर्रो, सुरेश राजपूत, पुखराज कोसमा,लीलराम हिड़को, झगरू धनकर,अनुराग शर्मा, आयुष शर्मा, कुणाल टेकाम एव बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।*""""""""""""""""""""""""""""""""""""

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़ विश्व प्रसिद्ध सिंघनपुर गुफा में मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का कहर पुरातत्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 अधिकारी गंभीर हालत में रायगढ़ जिंदल हॉस्पिटल रेफर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध और रहस्यमयी सिंघनपुर गुफा एक बार फिर सनसनीखेज हादसे की वजह बन गईं। हजारों साल पुराने शैल चित्रों और गुफा संरक्षण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची जानकारी के अनुसार पुरातत्व विभाग की टीम और वैज्ञानिक बताए जा रहे हैं  अचानक हजारों आक्रामक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कुछ ही पलों में शांत पहाड़ी इलाका चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार इस भयावह हमले में तीन महिला अधिकारी और दो पुरुष अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुमक्खियों ने पांचों अधिकारियों को इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे मौके पर । जान बचाने के लिए अधिकारी पहाड़ी रास्तों और जंगलों की ओर भागते रहे, लेकिन दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। स्थानीय ग्रामीणों और थाना भूपदेवपुर पुलिस विभाग रेस्क्यू टीम की मदद से घंटों मशक्कत के बाद घायलों को पहाड़ से नीचे उतारा गया। स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण सभी अधिकारियों को तत्काल रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों का कहना है कि पांच...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...