रायगढ़/खरसिया।5 मई पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अवह्वान पर संगठन विस्तार को लेकर आज खरसिया ब्लॉक से एक बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई, जहां प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार यादव के निर्देश और रायगढ़ जिला अध्यक्ष किशोर चौहान कुमार के सशक्त मार्गदर्शन में खरसिया ब्लॉक का भव्य गठन किया गया। जिला स्तर के तमाम दिग्गज पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई टीम का ऐलान किया गया, जिसमें बालकराम पटेल को ब्लॉक अध्यक्ष, अंशु पटेल को उपाध्यक्ष, बी.डी. चौहान को सचिव और दीपक डनसेना को मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस जोरदार आयोजन में जिला महासचिव संजय कुमार गुप्ता, सुश्री यशोदा यादव, जिला सचिव, कोषाध्यक्ष यशवंत डनसेना, उपाध्यक्ष विद्या चौहान व हेमंत टंडन, संगठन सचिव शेखर नायक और मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी मिडिया प्रभारी महेंद्र सिदार समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामयी बना दिया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करने और हर मोर्चे पर एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गय...
टिप्पणियाँ