सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रेस रिपोर्टर क्लब की जिला इकाई कोरबा द्वारा परिचय एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन



छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत, पंजीयन क्रमांक 6417 एवं स्थापना वर्ष 2005 से विगत 21 वर्षों से पत्रकारिता, जनहित एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय “प्रेस रिपोर्टर क्लब” की जिला इकाई कोरबा द्वारा परिचय एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, संभागीय पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं संगठन के उद्देश्य एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए किया गया। इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब पिछले कई वर्षों से पत्रकारों के हितों की रक्षा, सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा जनहित में कार्य करने के लिए निरंतर सक्रिय है। संगठन पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य भी कर रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जिला एवं संभागीय पदाधिकारियों का परिचय कराया गया तथा संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का सम्मान भी किया गया। सम्मान समारोह के दौरान पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संगठन विस्तार, आगामी योजनाओं एवं पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों को निष्पक्षता एवं निर्भीकता के साथ समाज की आवाज बनकर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रदेशभर में पत्रकारों को एकजुट करने का संकल्प लिया। आयोजन के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

यशोदा यादव 
 विशेष संवाददाता छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़ विश्व प्रसिद्ध सिंघनपुर गुफा में मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का कहर पुरातत्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 अधिकारी गंभीर हालत में रायगढ़ जिंदल हॉस्पिटल रेफर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध और रहस्यमयी सिंघनपुर गुफा एक बार फिर सनसनीखेज हादसे की वजह बन गईं। हजारों साल पुराने शैल चित्रों और गुफा संरक्षण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची जानकारी के अनुसार पुरातत्व विभाग की टीम और वैज्ञानिक बताए जा रहे हैं  अचानक हजारों आक्रामक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कुछ ही पलों में शांत पहाड़ी इलाका चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार इस भयावह हमले में तीन महिला अधिकारी और दो पुरुष अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुमक्खियों ने पांचों अधिकारियों को इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे मौके पर । जान बचाने के लिए अधिकारी पहाड़ी रास्तों और जंगलों की ओर भागते रहे, लेकिन दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। स्थानीय ग्रामीणों और थाना भूपदेवपुर पुलिस विभाग रेस्क्यू टीम की मदद से घंटों मशक्कत के बाद घायलों को पहाड़ से नीचे उतारा गया। स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण सभी अधिकारियों को तत्काल रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों का कहना है कि पांच...

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...