सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

​कांकेर में भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न; कार्यकर्ताओं को दिया गया जीत का मंत्र

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर

कांकेर -भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर कांकेर जिला इकाई द्वारा दो दिवसीय 'पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026' का भव्य आयोजन स्थानीय बाफना लॉन कांकेर में किया गया। 16 और 17 मई को आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में जिले भर के आपेक्षित प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जहाँ उन्हें संगठन की रीति-नीति, विचारधारा और आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए प्रशिक्षित किया गया।
​कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन, ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
 ने प्रशिक्षण वर्ग का महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सीखना सतत प्रक्रिया है । आज की राजनीति में नई-नई चीजों के साथ भाजपा के सांगठनिक प्रक्रिया, विचार, मुद्दों को जानना जरूरी है । प्रति वर्ष भाजपा में लाखो नए कार्यकर्ता जुड़ते है जिन्हें प्रशिक्षण के माध्यम से भाजपा रीति-नीति और विचारधारा से परिचय कराना जरूरी है । 
 देव ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से विभिन्न विषयों पर गहरी जानकारी प्राप्त होती है । भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओ को एक दूसरे को समझने में भी मदद करता है। 

 जिला अध्यक्ष महेश जैन जी ने स्वागत उद्बोधन दिया।  
प्रथम सत्र का उद्घाटन सत्र मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लटिया, सांसद भोजराज नाग, वर्ग अधिकारी बृजमोहन देवांगन, प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन शिवनारायण पांडे , विजय कुमार मंडावी की उपस्थिति में हुआ। 

 केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने केंद्र सरकार की गरीब कल्याणकारी योजना और क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर अपनी बात रखी।
 प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने देश के समक्ष मौजूद चुनौतियां राजनीतिक एवं सामाजिक वैचारिक विषय पर प्रशिक्षण दिया।
​प्रथम दिन के अन्य प्रमुख सत्रों में: हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान एकात्म मानव दर्शन सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पांच निष्ठा पर शिवनारायण पांडे जी ने अपना वक्तव्य दिया।
​कार्यकर्ता विकास विषय पर संजय पांडे (महापौर, जगदलपुर) ने कार्यकर्ताओं के गुण, आचरण और अपेक्षाओं पर प्रकाश डाला।
​आईटी और सोशल मीडिया पर प्रदेश आईटी सेल के लोकेश पवार ने 'आईटी और सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग' विषय पर तकनीकी कौशल सिखाया। सोशल मीडियां का उपयोग,नई तकनीकी AI,प्रभावी सूचना तंत्र एवं सकारात्मक परसेप्शन निर्माण विषय पर सोमेश पाण्डे पूर्व प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया ने संबोधन दिया । मीडिया प्रबंधन विषय पर हेमंत पाणीग्रही प्रदेश मीडिया संयोजक ने प्रशिक्षण में अपना विषय रखे। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्यकर्ताओं द्वारा अपने प्रतिभा का उपयोग करते हुए अलग-अलग विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी।
प्रशिक्षण के ​द्वितीय दिवस पर सांस्कृतिक विरासत और कार्यपद्धति विषय पर व्याख्यान हुआ । 
​दूसरे दिन की शुरुआत योग और प्रार्थना के साथ हुई। दिन के विभिन्न सत्रों में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
व्यवहारिक सत्र, सामूहिक बैठक, लाभार्थी संपर्क, मातृ शक्ति समूह ,कार्य एवं कोषा प्रबंधन पर सत्र शशि पवार (पूर्व जिला अध्यक्ष धमतरी) ने लिया।
​कार्य विस्तार और कार्यपद्धति विषय पर प्रशिक्षण प्रभारी बृजमोहन देवांगन और प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने भाजपा की विशिष्ट कार्यपद्धति और संगठन विस्तार पर जोर दिया। भाजपा की कार्यपद्धति विषय पर शताब्दी पाण्डे प्रदेश प्रवक्ता भाजपा ने अपनी बात रखी।

​सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने 'छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर' विषय पर वक्तव्य दिया।
​समापन सत्र: अंतिम सत्र की अध्यक्षता कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने की, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 'पंच निष्ठा' और 'एकात्म मानववाद' के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया।
​डिजिटल साक्षरता और मूल्यांकन प्रशिक्षण भी इस प्रशिक्षण में हुआ । प्रशिक्षण की एक खास बात यह रही कि सत्रों के अंत में डिजिटल सर्टिफिकेट वितरण और जिला परीक्षा प्रमुखों द्वारा मूल्यांकन की प्रक्रिया भी अपनाई गई, ताकि कार्यकर्ताओं के सीखने के स्तर को सुनिश्चित किया जा सके।
​प्रशिक्षण वर्ग के दौरान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के इतिहास और विकास यात्रा को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। समापन सत्र में सांसद भोजराज नाग, शालिनी राजपूत अध्यक्ष हस्तशिल्प कला विकास बोर्ड, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले आलोक ठाकुर, दिलीप जायसवाल रहें। पूरे प्रशिक्षण वर्ग सत्र का संचालन महामंत्री राजा पांडे एवं जितेंद्र मरकाम द्वारा किया गया। यह प्रशिक्षण आवासीय प्रशिक्षण था। कार्यक्रम के अंत में ध्वज अवतरण "एवं राष्ट्रगान के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक जलपान के बाद अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के कार्य को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर प्रस्थान किया। इस अवसर पर भाजपा के अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़ विश्व प्रसिद्ध सिंघनपुर गुफा में मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का कहर पुरातत्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 अधिकारी गंभीर हालत में रायगढ़ जिंदल हॉस्पिटल रेफर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध और रहस्यमयी सिंघनपुर गुफा एक बार फिर सनसनीखेज हादसे की वजह बन गईं। हजारों साल पुराने शैल चित्रों और गुफा संरक्षण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची जानकारी के अनुसार पुरातत्व विभाग की टीम और वैज्ञानिक बताए जा रहे हैं  अचानक हजारों आक्रामक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कुछ ही पलों में शांत पहाड़ी इलाका चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार इस भयावह हमले में तीन महिला अधिकारी और दो पुरुष अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुमक्खियों ने पांचों अधिकारियों को इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे मौके पर । जान बचाने के लिए अधिकारी पहाड़ी रास्तों और जंगलों की ओर भागते रहे, लेकिन दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। स्थानीय ग्रामीणों और थाना भूपदेवपुर पुलिस विभाग रेस्क्यू टीम की मदद से घंटों मशक्कत के बाद घायलों को पहाड़ से नीचे उतारा गया। स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण सभी अधिकारियों को तत्काल रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों का कहना है कि पांच...

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...