संवाददाता – संतोष कुमार चौहान
साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़
रायगढ़ जिले के थाना पुसौर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोडेकेला में तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसकर वाहनों में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। पुसौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सोडेकेला निवासी संतोष पटेल पिता चक्रधर पटेल उम्र 32 वर्ष ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मई 2026 को दोपहर लगभग 3 बजे गांव का मृत्युंजय बिशी लोहे की धारदार तलवार लेकर उसके घर में घुस आया। आरोपी ने घर परिसर में खड़ी बोलेरो वाहन क्रमांक CG 10 AE 9117 तथा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AH 6481 पर तलवार से हमला कर जमकर तोड़फोड़ की।
पीड़ित द्वारा विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए तलवार लेकर उसकी ओर दौड़ा और जान से मारने की धमकी दी। भयभीत होकर प्रार्थी अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागा। इस घटना में दोनों वाहनों को लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान बताया गया है।
पीड़ित की शिकायत पर थाना पुसौर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 296, 351(3), 324(4) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में पुसौर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मृत्युंजय बिशी पिता स्वर्गीय केशव बिशी उम्र 18 वर्ष 03 माह निवासी सोडेकेला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त लोहे की धारदार तलवार बरामद कर जप्त की गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस मामले को लेकर रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि हथियार लेकर दहशत फैलाने, घरों में घुसकर हमला करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के विरुद्ध रायगढ़ police द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई लगातार जारी
टिप्पणियाँ