बंशीलाल केवट
जांजगीर चांपा, नवागढ़
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ द्वारा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और आमजन को हो रही परेशानियों के विरोध में पेट्रोल पंप पहुँचकर लोगों से संवाद स्थापित किया।
लाइन में लगे नागरिकों की समस्याएँ सुनीं और उनकी आवाज़ बनकर मौजूदा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा
जनता महंगाई से त्रस्त है और सरकार सिर्फ प्रचार में व्यस्त है।
कांग्रेस हमेशा आमजन के हक और आवाज़ के साथ खड़ी रहेगी।
जिसमें जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला,राजेश सिंह बबलू, मंडल अध्यक्ष मनोहर प्रधान, रामफल कश्यप, रवि कश्यप,पदमिनी कुंभज,आकाश सिंह, सत्येंद्र सूर्या ,शुभंकर सिंह, प्रशांत सिंह सहित काग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
टिप्पणियाँ