चलो बुद्ध विहार की ओर, योजना के तहत प्रति रविवार की तरह दिनांक १० मई २०२६ को प्रातः काल में, डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार, अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छ ग में सर्वप्रथम तथागत बुद्ध एव बोधिसत्व डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है ।
त्रिशरण पंचशील , बुद्ध, धम्म, संघ वंदना कर आना पान सती ध्यान साधना की गई है । भगवान बुद्ध और उनका धम्म, ग्रन्थ से एक पाठ का वाचन किया गया, सभी सदस्यों ने वर्तमान में भारतीय संविधान और लोकतंत्र को सर्वोपरि मानते हुए इसकी सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के सम्बन्ध में चर्चा की । धम्म पालन गाथा कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया, आज की उपस्थिति में, डॉक्टर आर के सुखदेवे, आयु ओ डी तिरपुड़े, आयुष्मती वीणा रायकर, एडवोकेट ज्ञानेश्वर बावनगड़े, आयु एस के कोल्हेकर, आयु शिव कुमार, आयु दीनदयाल रायकर, आयु दीपक रंगारी, आयुष्मती सुनिता गोस्वामी, आयुष्मती मीना खांडेकर , आयु राजेश धारगावे, आयु अनिरुद्ध कोचे आदि सदस्यों ने आपस में मिलकर समस्त प्राणियों के कल्याण एव सुखी जीवन हेतु मंगल कामनाएँ की ।
इस कार्यक्रम की जानकारी प्रेष विज्ञप्ति जारी करने इंजीनियर सी डी खोबरागड़े राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा रायपुर छ ग द्वारा दी गई है ।
टिप्पणियाँ