सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनदर्शन के प्रकरणों का संवेदनशीलता से निराकरण करें - कलेक्टर**निर्माण कार्यों में राशि गबन की होगी जांच, अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश



साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 18 मई 2026/ जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रकरणों का नियमानुसार, समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम पंचायत लामीदरहा के सरपंच द्वारा निर्माण कार्यों में राशि गबन की शिकायत करते हुए जांच की मांग की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने टीम गठित कर विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए।
           ग्राम रुचिदा निवासी श्री बाबूलाल सारथी ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि एक व्यक्ति द्वारा स्वयं को पीएसीएल इंडिया लिमिटेड में कार्यरत बताकर उनके एवं उनकी पत्नी के नाम से 5 लाख रुपए की फिक्स डिपॉजिट कराई गई थी, किंतु निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद भी राशि वापस नहीं की जा रही है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। बड़े राजपुर निवासी विजय राजपूत ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त की राशि दिलाने की मांग रखी। वहीं छाल की गीता डडसेना ने ऋण से संबंधित आवेदन की है। उन्होंने बताया कि बैंक में सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद भी उन्हें ऋण उपलब्ध नहीं कराया गया है।
          रायगढ़ की राधिका यादव ने प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम झलमला के ग्रामीणों ने पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में अवैध कब्जा हटाने की मांग की। ग्राम गंगाधरपुर के ग्रामीणों ने शासकीय बोर का निजी उपयोग किए जाने से उत्पन्न पेयजल समस्या से अवगत कराया। जनदर्शन में सीमांकन, अतिक्रमण हटाने, मुआवजा राशि, शौचालय एवं मोबाइल टॉवर से जुड़े विभिन्न आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़ विश्व प्रसिद्ध सिंघनपुर गुफा में मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का कहर पुरातत्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 अधिकारी गंभीर हालत में रायगढ़ जिंदल हॉस्पिटल रेफर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध और रहस्यमयी सिंघनपुर गुफा एक बार फिर सनसनीखेज हादसे की वजह बन गईं। हजारों साल पुराने शैल चित्रों और गुफा संरक्षण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची जानकारी के अनुसार पुरातत्व विभाग की टीम और वैज्ञानिक बताए जा रहे हैं  अचानक हजारों आक्रामक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कुछ ही पलों में शांत पहाड़ी इलाका चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार इस भयावह हमले में तीन महिला अधिकारी और दो पुरुष अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुमक्खियों ने पांचों अधिकारियों को इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे मौके पर । जान बचाने के लिए अधिकारी पहाड़ी रास्तों और जंगलों की ओर भागते रहे, लेकिन दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। स्थानीय ग्रामीणों और थाना भूपदेवपुर पुलिस विभाग रेस्क्यू टीम की मदद से घंटों मशक्कत के बाद घायलों को पहाड़ से नीचे उतारा गया। स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण सभी अधिकारियों को तत्काल रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों का कहना है कि पांच...

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...