सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षा और समाज सेवा के प्रेरणास्रोत रामेश्वर चौहान (गुरुजी) को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


संवाददाता – संतोष कुमार चौहान
साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा 
लैलूंगा/रायगढ़।

लैलूंगा विकासखण्ड सहित पूरे चौहान समाज में आज हर्ष और उत्साह का वातावरण है। चौहान समाज के सम्माननीय वरिष्ठ समाजसेवी, शिक्षाविद एवं जिला सलाहकार रामेश्वर चौहान (गुरुजी) के अवतरण दिवस के अवसर पर समाज के लोगों द्वारा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी जा रही हैं। समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग, छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गुरुजी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।
रामेश्वर चौहान गुरुजी चौहान समाज के उन प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों में गिने जाते हैं जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय शिक्षा और समाज सेवा को समर्पित करते हुए समाज के लोगों को जागरूक करने, बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का कार्य किया है। गुरुजी का व्यक्तित्व सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण की भावना से परिपूर्ण माना जाता है।
गुरुजी ने पूर्व में लैलूंगा ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने चौहान समाज के संगठन को मजबूत करने, समाज के लोगों को एकजुट रखने तथा हर वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का कार्य किया। समाज में जब भी किसी प्रकार की परेशानी या चुनौती सामने आई, तब गुरुजी ने हमेशा आगे बढ़कर समाज के लोगों का मार्गदर्शन किया और समाधान निकालने का प्रयास किया।
समाज के लोगों का कहना है कि रामेश्वर चौहान गुरुजी केवल एक शिक्षक या समाजसेवी ही नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा और विश्वास का प्रतीक हैं। जिस प्रकार चौहान समाज अपने ईष्ट देव दुल्हा देव की प्रथम पूजा करता है, उसी प्रकार समाज के लोग गुरुजी को सम्मान और आदर की दृष्टि से देखते हैं। उनके विचार, व्यवहार और समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें समाज में एक विशेष स्थान दिलाया है।
गुरुजी ने हमेशा शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताया है। उनका मानना है कि शिक्षित समाज ही विकास की ओर आगे बढ़ सकता है। इसी सोच के साथ उन्होंने बच्चों और युवाओं को शिक्षा के महत्व को समझाने तथा समाज को नई दिशा देने का कार्य लगातार किया है। उनकी ईमानदारी, सरल स्वभाव और सकारात्मक सोच से समाज के लोग सदैव प्रेरित होते रहे हैं।
लैलूंगा विकासखण्ड चौहान समाज की ओर से गुरुजी के जन्मदिवस पर विशेष शुभकामना संदेश जारी करते हुए कहा गया कि रामेश्वर चौहान गुरुजी का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक है। समाज को संगठित रखने, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
चौहान समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने भगवान से प्रार्थना करते हुए गुरुजी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की तथा कहा कि उनका मार्गदर्शन समाज को आगे भी इसी प्रकार मिलता रहे। गुरुजी के जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रभर से शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़ विश्व प्रसिद्ध सिंघनपुर गुफा में मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का कहर पुरातत्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 अधिकारी गंभीर हालत में रायगढ़ जिंदल हॉस्पिटल रेफर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध और रहस्यमयी सिंघनपुर गुफा एक बार फिर सनसनीखेज हादसे की वजह बन गईं। हजारों साल पुराने शैल चित्रों और गुफा संरक्षण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची जानकारी के अनुसार पुरातत्व विभाग की टीम और वैज्ञानिक बताए जा रहे हैं  अचानक हजारों आक्रामक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कुछ ही पलों में शांत पहाड़ी इलाका चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार इस भयावह हमले में तीन महिला अधिकारी और दो पुरुष अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुमक्खियों ने पांचों अधिकारियों को इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे मौके पर । जान बचाने के लिए अधिकारी पहाड़ी रास्तों और जंगलों की ओर भागते रहे, लेकिन दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। स्थानीय ग्रामीणों और थाना भूपदेवपुर पुलिस विभाग रेस्क्यू टीम की मदद से घंटों मशक्कत के बाद घायलों को पहाड़ से नीचे उतारा गया। स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण सभी अधिकारियों को तत्काल रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों का कहना है कि पांच...

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...