सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली*सही दवा-शुद्ध आहार अभियान को मिली रफ्तार


साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 9 मई 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेशवासियों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगामी 11 मई तक संचालित होगा। अभियान के तहत जिले में खाद्य पदार्थों एवं औषधियों की गुणवत्ता जांच के साथ आमजन को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
           इसी क्रम में शुक्रवार 8 मई को जिला स्तरीय स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों तथा एंटीबायोटिक एब्यूज के खिलाफ जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे और दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। रायगढ़ जिले में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक आयोजित इस रैली में विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं आम नागरिक शामिल हुए। रैली के माध्यम से लोगों को नशीले पदार्थों से दूर रहने, चिकित्सकीय सलाह के बिना एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन नहीं करने तथा सुरक्षित खाद्य एवं औषधियों के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को नशे की लत से बचाना है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...

रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लाक में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

रायगढ़/खरसिया।5 मई पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अवह्वान पर  संगठन विस्तार को लेकर आज खरसिया ब्लॉक से एक बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई, जहां प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार यादव के निर्देश और रायगढ़ जिला अध्यक्ष किशोर चौहान कुमार के सशक्त मार्गदर्शन में खरसिया ब्लॉक का भव्य गठन किया गया। जिला स्तर के तमाम दिग्गज पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई टीम का ऐलान किया गया, जिसमें बालकराम पटेल को ब्लॉक अध्यक्ष, अंशु पटेल को उपाध्यक्ष, बी.डी. चौहान को सचिव और दीपक डनसेना को मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस जोरदार आयोजन में जिला महासचिव संजय कुमार गुप्ता, सुश्री यशोदा यादव, जिला सचिव, कोषाध्यक्ष यशवंत डनसेना, उपाध्यक्ष विद्या चौहान व हेमंत टंडन, संगठन सचिव शेखर नायक और मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी मिडिया प्रभारी महेंद्र सिदार समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामयी बना दिया।  बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करने और हर मोर्चे पर एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गय...

रायगढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न

रायगढ़। जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में आज सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई । बैठक के मुख्य बिंदु: विकास कार्यों की समीक्षा: अध्यक्ष श्रीमती शिखा गवेल ने जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं पर चर्चा: सभा में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, सड़क, और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पारदर्शिता पर जोर: उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभागीय समन्वय: बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर जनहित के कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। "हमारा मुख्य उद्देश्य रायगढ़ जिले के ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण ...