बिर्रा: ट्रेलर की टक्कर से कुकदा निवासी लक्ष्मण कुम्भज की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश; बिर्रा मार्ग पर रोज हादसे, भारी वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग
_17मई 2026, बिर्रा/जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
*जिले के बिर्रा क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।* *रविवार सुबह बिर्रा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 55 वर्षीय लक्ष्मण कुम्भज, निवासी कुकदा को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।* *मृतक निजी कार्य से बिर्रा आए थे।*
*विभाग-जनप्रतिनिधि पर गंभीर आरोप:* *स्थानीय लोगों का कहना है कि बिर्रा मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि हादसों की रोकथाम को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।* *लोगों ने आरोप लगाया कि भारी वाहन चालक मनमाने तरीके से तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जिन पर न तो प्रभावी कार्रवाई होती है और न ही कानून का कोई डर दिखाई देता है।* *इससे आम राहगीरों को अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।*
*सड़क सुरक्षा मजबूत करने की मांग:* *घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।* *फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।* *वहीं क्षेत्रवासियों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।* *पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार ट्रेलर व चालक की तलाश तेज कर दी है।
टिप्पणियाँ